अनंतनाग. जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं कम होती नजर नहीं आ रही है। शनिवार रात आतंकवादियों ने यूपी के दो मजदूरों को सरेआम गोलियां मार दी। गोली लगने से दोनों मजदूरों की हालत बेहद गंभीर है। उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने ट्वीट करके इस घटना की जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रख मोमिन इलाके की है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षाबल के जवान इस इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं ताकि आतंकियों को पकड़ा जा सके।
यूपी के रहने वाले दोनों मजदूर
आतंकियों की गोली से घायलों दोनों मजदूर यूपी के रहने वाले हैं। उन्हें उपचार के लिए बिजबेहड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि गोरखपुर के रहने वाले मजदूरों का नाम छोटा प्रसाद और गोविंद हैं। 3 नवंबर को आतंकियों ने नेपाल के रहने वाले दो लोगों पर हमला किया था। कश्मीर में गैर मुस्लिमों पर टारगेट करके आतंकवादी हमला कर रहे हैं।
18 अक्टूबर को किया था हमला
इससे पहले आतंकवादियों ने शोपियां जिले में 18 अक्टूबर को यूपी के रहने वाले दो लोगों पर ग्रेनेड से हमला हुआ था। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान कन्नौज के रहने वाले मनीष कुमार और राम सागर की मौत हुई थी।