भिलाई। हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। काम से लौट रहे कर्मचारी को हाइड्रा ने बुरी तरह से कुचल दिया। कर्मचारी का हाथ चक्के के नीचे आ गया जिससे दोनों पंजे चकनाचूर हो गए। कर्मचारी को गंभीर हालत में सुपेला शास्त्री अस्पताल लगाया गया। घायल कर्मचारी का का नाम कोमल दास योगी बताया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे शास्त्री अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Bhilai breaking : काम से लौट रहे कर्मचारी को हाइड्रा ने कुचला, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
