गाजियाबाद। दिल्ली के निर्भयाकांड की तरह एक और मामला सामने आया है। दिल्ली एनसीआर से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक महिला से दो दिनों तक हैवानियत की गई। महिला अपने भाई के बर्थडे पार्टी से लौट रही थी इस दौरान उसे पांच युवक अगवा कर ले गए और दो दिनों तक उससे रेप किया। यहां तक की उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दिया गया। मंगलवार को महिला बोरे में बंद सड़क किनारे पाई गई। पुलिस ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 16 अक्तूबर बताई जा रही है। पेश से नर्स महिला अपने भाई की बर्थडे पार्टी से लौट रही थी। रात साढ़े 9 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर उसका भाई उसे छोड़कर चला गया था। इसके बाद महिला ऑटो का इंतजार करने लगी। इसके बाद महिला का कुछ पता नहीं चला। महिला के बेटे ने फोन कर अपने मामा को बताया कि मां घर नहीं पहुंची है। इसके बाद काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
इसके बाद पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल अस्पताल पहुंचाया। पतासाजी करने पर यह वही महिला निकली जो 16 अक्टूबर की रात को लापता हुई थी। इसके बाद जो बात सामने आई इसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

दरअसल 16 अक्टूबर की रात को आटो के इंतजार में खड़ी महिला को स्कॉर्पियो सवार चार युवक बंदूक की नोक पर अपने साथ ले गए। महिला को एक सुनसान जगह पर ले गए जहां पहले से एक युवक मौजूद था। पांचों ने महिला को उस सुनसान जगह दो दिनों तक बंधक रखा और उससे दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद 18 अक्टूबर की सुबह महिला को बोरे में बंद कर सड़क पर फेंक कर चले गए। पुलिस ने आसपास सीसी टीवी फुटेज खंगालने के बाद दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला और औरंगजेब उर्फ जहीर नाम के युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के पुराने परिचित है और इनके बीच जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा है। फिलहाल युवती का इलाज चल रहा है। इधर इस घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिनों तक बलात्कार किया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। SSP गाजियाबाद को नोटिस इशू किया है।