कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले बालको सेक्टर 4 के एक घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घटना मंगलवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार घायलों को उपचार के लिए बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना संजय नगर बस्ती की है। संजय नगर बस्ती में चैन लाल यादव (27 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहता है। आज दोपहर 12 बजे उसकी पत्नी सुष्मिता यादव (23 वर्ष) और उसकी भाभी देवकी यादव (39 वर्ष) किचन में खाना बना रही थी। तभी यह हादसा हो गया।
![](https://shreekanchanpath.com/wp-content/uploads/2024/06/ezgif.com-animated-gif-maker.gif)
भाभी को बचाने आए थे दोनों
पीडि़तों के परिजनों ने बताया कि सिलेंडर की पाइप रेगुलेटर से अलग हो गई थी। गैस लीक होने लगा। देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गई। भाभी को बचाने के लिए देवर औ देवरानी दौड़कर किचन में गए वे भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुल गए हैं। घर में चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आग बुझाकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया।