राजनांदगांव. तेज रफ्तार मेटाडोर के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सोमवार तड़के सुबह राजनांदगांव के छुरिया की है। मिली जानकारी के अनुसार छुरिया के कल्लूबंजारी के नजदीक यह हादसा हुआ। मेटाडोर के पेड़ में टकराने से घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक ने राजनांदगांव में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में आधा दर्जन जख्मी हो गए हैं, जिसमें 5 लोगों को गंभीर चोंटे आई हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 5 बजे मेटाडोर क्रमांक सीजी-10-सी-4100 महाराष्ट्र की ओर से छुरिया की ओर आ रही थी। जिसमें 9 लोग सवार थे। अचानक बम्हनी के पास बाएं तरफ सडक़ किनारे पेड़ से मेटाडोर टकरा गई। जिससे गाड़ी का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कुशल गोंड और आकाश यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई। हर्ष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं रामचरण, अजय सिन्हा, प्रहलाद गौर, पंडित ठाकुर जख्मी हुए हैं।
