गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पदस्थ एक पुलिस कांस्टेबल ने सोमवार को खुद को गोली मारकर थाना परिसर में ही आत्महत्या कर ली। घटना सुबह लगभग दस बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मैनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक ने खुद के सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे। एसडीओपी अनुज गुप्ता भी मौके पर हैं।
दो महीने पहले एसआई ने की थी खुदकुशी
थाना परिसर में गोली चलने से हड़कंप मच गया है। इधर अफसरों ने थाने के भीतर आवाजाही पर रोक लगा दिया है। मृतक सिपाही का नाम दिनेश कोसले है। वह थाने परिसर में बने आवास में रहता था। कांस्टेबल ने सुसाइड क्यों किया अभी तक इस कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि दो महीने पहले इसी थाने में एक सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद थाने में सुसाइड का यह दूसरा मामला है।
