भिलाई। यूथ कांग्रेस का चुनाव संपन्न हो गए हैं और इसके परिणाम भी सामने आ गए हैं। यूथ कांग्रेस चुनाव में दुर्ग व भिलाई जिले से भी कई ऐसे चेहरे चुन कर आए जिन्होंने युवाओं के साथ जनहित के कार्य किए। इन्हीं चेहरों में एक चेहरा है भिलाई के भास्कर दुबे का। भास्कर दुबे यूथ कांग्रेस भिलाई जिला के महासचिव चुने गए हैं। 8 साल के संघर्ष का भास्कर दुबे का परिणाम मिला है। लगातार युवाओं से जुड़ाव का परिणाम रहा कि भास्कर दुबे महासचिव चुने गए।
भास्कर दुबे ने 2014 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। भास्कर दुबे 2014 से लगातार कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान भास्कर दुबे ने कई मौकों पर अपने साथियों के साथ ब्लड डोनेशन से लेकर आइसोलेशन सेंटरों में फुड पहुंचाने का काम किया। यही नहीं लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में रहकर युवाओं की समस्याओं को उठाते रहे। इस बार जब यूथ कांग्रेस के चुनाव हुए तो इसकी परिणाम भी दिखा।
भास्कर दुबे ने चुनाव के दौरान अपनी उपस्थिति एक यूथ लीडर के रूप में दर्ज कराने में सफलता पाई। यूथ कांग्रेस की सदस्यता अभियान के दौरान भी भास्कर दुबे ने महती भूमिका निभाई थी। भास्कर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने यूथ कांग्रेस ज्वाइन की। इनके सफल प्रयासों के कारण ही भास्कर दुबे को भिलाई जिला महासचिव का चुनाव जीतने में सफलता मिली है। भास्कर दुबे की जीत पर शहर के युवाओं में हर्ष का माहौल है।