भिलाई। सुनकर भले ही अजीब लगे लेकिन यह सच है कि भिलाई स्टील प्लांट में सोमवार को लोहा गलाने वाले भट्टी में गांजा जलाया गया। वह भी एक दो नहीं बल्कि 6 टन से भी ज्यादा। यह सारा गांजा कवर्धा से ट्रक में भरकर लाया गया। खासबात यह है कि इस दौरान कवर्धा व दुर्ग पुलिस के आला अफसर भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि जलाए गए गांजे की कीमत 3 करोड़ से भी ज्यादा है।
![](https://shreekanchanpath.com/wp-content/uploads/2024/06/ezgif.com-animated-gif-maker.gif)
दरअसल यह पूरी प्रक्रिया गांजा नष्टिकरण से जुड़ा है। कवर्धा पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में पकड़े गए गांजे का आज नष्टीकरण किया गया। नष्टी करण के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस -03 के भट्टी का उपयोग किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बद्रीनारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ लाल उमेंअ सिंह सहित कई राजपत्रित अधिकारी भिलाई स्टील प्लांट में नष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।
109 प्रकरणों में जब्त किया गया था 6 टन से ज्यादा गांजा
मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए रेंज स्तर पर हाई लेवल ड्रग डिस्पोजल समिति का गठन किया गया था। जिला कबीरधाम में पुलिस द्वारा 109 प्रकरणों में 6135.430 किलो ग्राम गांजा, 7.840 किलो ग्राम गांजा पौधा व 0.560 किलो ग्राम चरस को आज नष्ट किया गया। हाई लेवल ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष आईजी दुर्ग बद्री नारायण मीणा तथा इसके सदस्यों में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, एसपी डॉ लाल उमेद सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल आदि हैं।