ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अपील: रिकवरी बढ़ी लेकिन अभी सौ दिन बेहद नाजुक… सावधानी रखें तो पूरी तरह समाप्त कर सकते हैं संक्रमण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अपील: रिकवरी बढ़ी लेकिन अभी सौ दिन बेहद नाजुक… सावधानी रखें तो पूरी तरह समाप्त कर सकते हैं संक्रमण

By @dmin
Published: October 9, 2020
Share
प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर
प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर
SHARE

दुर्ग। कोरोना संक्रमण को लेकर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नागरिकों से पुन: अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर बेहद सजग रहें और किसी भी तरह अपनी सुरक्षा को लेकर ढिलाई नहीं बरतें। कलेक्टर ने कहा कि लाकडाउन की वजह से केसेस में कमी आई है। लाकडाउन के दौरान लोगों ने पूरा अनुशासन रखा, मास्क का उपयोग करते रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। इसके नतीजे जमीनी स्तर पर नजर आ रहे हैं और रिकवरी बढ़ी है लेकिन कोरोना संक्रमण का खतरा अभी बना हुआ है। किसी भी सूरत में लापरवाही बरतना ठीक नहीं है। सार्वजनिक स्थलों में जब भी जाएं, शापिंग के लिए जाएं तो मास्क लगाकर जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
कलेक्टर ने कहा कि जब सजगता कम हो जाती है तो कोरोना संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में स्थिति पर नियंत्रण करने लाकडाउन का निर्णय लेना पड़ता है। नागरिकगणों से अपील है कि पूरी सजगता बरतें ताकि संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हो सके और भविष्य में लाकडाउन का निर्णय नहीं लेना पड़े। यदि सावधानी चूकी और ऐसी स्थिति निर्मित हुई तो परिस्थितियों को देखते हुए पुन: ऐसा निर्णय लिया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि त्योहारों के मौके पर विशेष रूप से अधिक भीड़ होती है। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग कैसे बनाई जा सके, इसके लिए प्रशासन रणनीति तैयार कर रहा है इसके लिए सामाजिक संगठनों से और नागरिकगणों से भी फीडबैक लिये जा रहे हैं।
कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा आरंभ की गई कोई भी मुहिम आम नागरिकों की सजगता की वजह से ही सफल हो पाती है। त्योहारों के मौके पर चूंकि बाजारों में और अन्य स्थलों में गतिशीलता बढ़ सकती है अतएव बाजार जाने के दौरान अपनी संक्रमण से लेकर हिफाजत का खास ध्यान दें। कलेक्टर ने व्यापारिक संगठनों से भी कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के पालन और मास्क के उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं। सामाजिक संगठनों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों की इस संबंध में बहुत अहम भूमिका होती है। वे अपने सदस्यों को सुरक्षा उपाय के पालन के संबंध में जागरूक करें। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को यदि प्रारंभिक समय में चिन्हांकित कर लिया जाए तो इसकी रोकथाम आसान हो जाती है। इसलिए जैसे ही सर्दी-बुखार, खांसी, गले में खराश जैसे लक्षण नजर आएं, वैसे ही टेस्ट कराएं।
कलेक्टर ने पचास वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों से अपना विशेष रूप से ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग के नागरिक यथासंभव घर पर ही रहें और बिना आवश्यक कारण के घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को भी घर से न निकलने दें। बच्चे भी इस वायरस के सुपर स्प्रेडर हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने बीते दिनों अधिकारियों की बैठक ली थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले सौ दिन कोरोना संक्रमण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं क्योंकि इस अवधि में नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, ईद, छठ, क्रिसमस जैसे बड़े त्योहार होंगे। इनमें बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं ऐसे में संक्रमण से सुरक्षा को लेकर प्रभावी उपाय करने होंगे।

हरीश रावत का बड़ा बयान: हाईकमान को सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर लेना चाहिए था
निज्जर हत्या मामला: विवाद के बाद भारत का बड़ा फैसला, कनाडा में वीजा सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित
समाज कल्याण विभाग की पहल: नशे की लत छोड़ो बाबूजी..सुनकर ठिठक रहे लोगों के पैर, मंत्री अनिला भेड़िया ने की कलाकारों की हौसला अफजाई
मध्यप्रदेश में बाढ़ से स्थिति खराब, पीएम मोदी से सीएम शिवराज ने की बात
सभी जिला मुख्यालयों के पास विकसित होंगे प्रदर्शन-वन… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्देश…. हर जिले में कम से कम 10 एकड़ भूमि में बने प्रदर्शन वन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुंबई की तर्ज पर रायपुर में भी सक्रियड्रग्स माफिया: जीआरपी के कांस्टेबल सहित 7 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Next Article Street lights of Durg border will be arranged soon जल्द व्यवस्थित होंगी दुर्ग सीमा की स्ट्रीट लाइटें… महापौर ने अस्पताल वार्ड का भ्रमण कर कही यह बात

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?