ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाथों की मेहंदी में भी मतदान की अपील, भिलाई की महिलाओं ने जागरुकता के लिए अपनाया अनोखा तरीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

हाथों की मेहंदी में भी मतदान की अपील, भिलाई की महिलाओं ने जागरुकता के लिए अपनाया अनोखा तरीका

By Mohan Rao
Published: October 31, 2023
Share
महिलाओं ने मेंहदी रचाकर दिया मतादान जागरुकता का संदेश
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तहत दुर्ग जिले में दूसरे चरण के तहत मतदान होना है। भिलाई नगर व वैशाली नगर सहित दुर्ग जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को मतदान होना है। जिला प्रशासन व निर्वाचन आयोग लगातार मतदान के प्रति लोगों को जागरुक कर रहा है। इसी कड़ी में भिलाई शहर की महिलाओं ने मतदान के प्रति जागरूक करने अनोखा तरीका अपनाया है। महिलाओं व युवतियों ने मतदान केन्द्र, बूथ व मतदान से संबंधित डिजाइन की मेंहदी हाथो में उकेरी है।

बता दे शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर भिलाई निगम के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को श्रीराम चौक खुर्सीपार स्थित सामुदायिक भवन में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं ने निर्वाचन विषयों पर हाथों में मेहंदी उकेरी। दोपहर 1 बजे से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई। इस दौरान मतदान हमारा अधिकार है, देश के विकास में मतदान जरूरी है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे नारे मेहंदी से उकेरे तो किसी ने मतदान बूथ, वोटिंग मशीन, चुनाव का सिंबाल, वोट फॉर फ्यूचर की आकृति मेहंदी रचाकर हर एक वोट के महत्व को बताते हुए 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।

भिलाई निगम आयुक्त एवं भिलाईनगर विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर रोहित व्यास के निर्देश पर नवरात्र अर्थात 15अक्टूबर से ही जागरूकता अभियान की शुरूआत करते हुए लगातार 9 दिन तक अलग अलग वर्गों को नवरात्र के 9 संकल्प के तहत मतदान करने शपथ दिलाई गई। दूसरें चरण में समाज के सभी वर्गो को ध्यान रखते हुए कहीं बाईक रैली, कहीं दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मनोरंजक तरीके मतदाओं को जागरूक करने गीत-संगीत, मशाल यात्रा, रंगोली, दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 बनाएंगे मानव श्रृंखला
जागरुकता कार्यक्रमों की कड़ी में 1 नवंबर को सेन्ट्रल एवेन्यू में सायकल रैली, 2 नवंबर को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा भिलाई के विभिन्न मोहल्लों में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। 3 नवंबर को सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी तथा मतदाताओं को जागरूक करने दौड़ का आयोजन होगा। 4 नवंबर को बाईक रैली, 5 नवंबर को विधानसभा अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों में श्रमदान, 6 नवंबर को सिविक सेंटर में निर्वाचन के थीम पर कल्चरल इवनिंग आयोजित होगा। 7 नवंबर की शाम को मशाल यात्रा निकाली जाएगी। 8 नवंबर को महिलाओं एवं युवतियों के द्वारा मतदान विषय को लेकर रंगोली बनाई जाएगी तथा 9 नवंबर की शाम को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Breaking News: मंत्रालय में बायोमेट्रिक अटेडेंस अनिवार्य, छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों को ऐसे दर्ज करानी होगी उपस्थिति
हायर एजुकेशन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 50 हजार रुपए सालाना… जानिए क्या है क्राइटेरिया, कैसे कर सकते हैं एप्लाई
लॉकडाउन का उल्लंघन: निगम की कार्रवाई…. 9 दुकानदारों पर लगाया 9 हजार जुर्माना
Video : अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिक पोतने का विरोध कर रही महिलाओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां… वीडियो देख होगी हैरानी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बस्तर अंचल को बड़ी सौगात, जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Elections 2023 : स्कूटनी के बाद दुर्ग में 12 नामांकन निरस्त, कांग्रेस व भाजपा सहित यह उम्मीदार नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
Next Article खशुखबरी: दिवाली से पहले तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, 42 फीसदी की जगह मिलेगा इतना खशुखबरी: दिवाली से पहले तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, 42 फीसदी की जगह मिलेगा इतना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?