ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपनी उपेक्षा से निराश हैं उमेश यादव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

अपनी उपेक्षा से निराश हैं उमेश यादव

By @dmin
Published: February 5, 2020
Share
SHARE

मुम्बई । तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई पर निशाना साधा है। उमेश को बेहतर प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिल रही है। उमेश ने कहा कि पिछले साल खेले गए चार टेस्ट मैचों में कुल 23 विकेट लेने के बाद भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही है। इनमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53 रन देकर पांच विकेट का रहा। उससे भी बड़ी बात है कि इस दौरान उमेश यादव का औसत और स्ट्राइक रेट दोनों ही टीम इंडिया की तेज तिकड़ी जसप्रीत बुमराह, मो शमी और ईशांत शर्मा से कहीं ज्यादा बेहतर था। मगर बावजूद उमेश की सीमित ओवर प्रारूप के लिए अनदेखी हो रही है। उन्होंने पिछले साल केवल एक टी20 खेलने का अवसर मिला। उमेश ने अब वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर भी गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, ‘वर्कलोड मैनेजमेंट वास्तव में लगातार मैच खेल रहे खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाने का जरिया है। मगर मेरे मामले में ये बिलकुल विपरीत है। पिछले दो साल में मैं कम से कम खेला हूं। ऐसे में मुझ पर जितना वर्कलोड होना चाहिए, उतना भी नहीं है. मैं 31 साल का हूं और अगले चार-पांच साल बेहद अहम हैं। अगर आप मेरे रिकॉर्ड देखें तो पिछले साल मैंने चार टेस्ट खेले, उसके पिछले साल भी इतने ही टेस्ट खेले। सफेद गेंद से मैंने पिछले साल महज एक ही मैच खेला।’ इस तेज गेंदबाज ने साथ ही कहा कि पिछले सत्र में मुझे काउंटी टीम ग्लोसेस्टरशर से खेलने का ऑफर मिला था वे चाहते थे कि मैं उनकी तरफ से सात मैच खेलूं, लेकिन बीसीसीआई की वर्कलोड मैनेजमेंट नीति के तहत मुझे दो से तीन मैच खेलने की अनुमति ही मिली। इसलिए में नहीं खेल पाया। उमेश ने कहा कि फिलहाल उनकी जो उम्र है, उसके हिसाब से उनके लिए अधिक से अधिक गेंदबाजी करना जरूरी है।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा, देखें पूरी लिस्ट
अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा आचार्य हरीश चतुर्वेदी का सम्मान
दुर्ग कलेक्टर अंकित आनंद ने जनता से की अपील, गंभीर बीमारी से ना हो भ्रमित, बरतें सतर्कता
हादसों का छ: माह: भारी पड़ी नियमों की अनदेखी, 152 ने गंवाई जान
कोरोना पीड़ितों के पांच लाख देंगी महिला निशानेबाज अर्पूवी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जीत के लिए सभी को बेहतर प्रदर्शन करना होगा : विराट
Next Article फरहान और शिबानी ने फिर दिखाई अदाएं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?