भिलाई। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य में बीएम शाह हॉस्पिटल में केक काटकर नर्सिंग डिपार्टमेंट ने सेलिब्रेशन किया गया। कोरोना महामारी में जिस शालीनता से सभी नर्सिंग स्टाफ ने अपने कर्तव्य का पालन किया वह सेल्यूट के काबिल रहा। बीएम शाह हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रुपेश अग्रवाल ने कहा कि नर्सिंग डिपार्टमेंट मरीज को अपना परिवार समझकर उनके साथ 8 घंटे 12 घंटे 16 घंटे लगातार उनकी सेवाओं में जुटे रहे।
नर्सिंग इंचार्ज गंगा सिंह एवं दीपक देशमुख ने बताया कि महामारी को देखते हुए मैनेजमेंट की तरफ से हर यूनिट में अलग अलग केक केक काटने की व्यवस्था की गई थी। हॉस्पिटल के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. अरुण मिश्रा के शब्दों में डॉक्टर अगर ब्रेन है तो नर्स हार्ट है, हमारे कुछ नर्सिंग स्टाफ पॉजिटिव आए, स्वस्थ होने के बाद वो पुन: अपने कर्तव्य में जुट गए ऐसे कर्मठ जुझारू स्टाफ को मेरा प्रणाम। हॉस्पिटल मैनेजमेंट उनका रहे दिल से शुक्रिया अदा करता है जो इस महा मारी में अपना योगदान हॉस्पिटल परिवार को दिए। इस नर्सिंग डे सेलिब्रेशन में गंगा सिंह, दीपक, यशोदा, डोमन, जमुना, गुरुमनी, लव, संतोष, नरेंद्र, लिंजु, गीतांजलि, कविता, रिचा, टी पूजा,अब्दुल, हरी शंकर, सैकत, भोज राज, माया, आशु, श्वेता, रूबी, ममता, चंद्रिका के अलावा भी पूरी नर्सिंग टीम मौजूद रहे।





