ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतिम बाजी जीतने उतरेगा भारत, वेस्टइंडीज के साथ तीसरा और निर्णायक टी-20 आज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

अंतिम बाजी जीतने उतरेगा भारत, वेस्टइंडीज के साथ तीसरा और निर्णायक टी-20 आज

By @dmin
Published: December 11, 2019
Share
SHARE

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 की जंग रोचक हो गई है। दोनों टीमें एक-एक मुकाबला जीत चुकी हैं और बुधवार को वानखेड़े स्टेटियम में जो जीता वही सिकंदर होगा। यह वही मैदान जहां है तीन साल पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में भारत का सफर थाम कर विश्व चैंपियन बना था। उसने टीम इंडिया को पहले सेमीफाइनल में सात विकेट से धोया उसके बाद फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर दूसरी बार यह खिताब जीता था। उसके बाद से दोनों टीमें पहली बार इस मैदान पर आमने-सामने होंगी।अब देखना रोचक होगा कि कोहली एंड कंपनी उस हार का बदला चुका पाती है यह कैरेबियाई टीम एक और जख्म उसे देती है। भारत के लिए बल्लेबाजी कभी समस्या नहीं थी। ओपनर रोहित शर्मा पिछले दो मैचों में नाकाम रहे लेकिन अब घरेलू मैदान पर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। केएल राहुल और कोहली ने रन बनाए हैं। पहला टी-20 अर्द्धशतक बनाने वाले शिवम दुबे ने आक्रामक पारी खेली। टीम इंडिया को उनसे फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
वानखेड़े में अजेय है विंडीज

वेस्टइंडीज ने यहां दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में शानदार जीत दर्ज की है। विंडीज ने 2016 विश्व कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से और फिर भारत को सात विकेट से धोया था।
सुंदर या कुलदीप

भारतीय खेमे की नजरें युवा ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और खराब फॉर्म से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लगी होगी। देखना यह है कि टीम प्रबंधन सुंदर को उतारता है या चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका मिलता है। सुंदर ने पिछले पांच टी20 मैचों में सिर्फ विकेट जड़े हैं। उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों में 23 ओवरों में 144 रन दे डाले। कुलदीप ने आखिरी टी20 मैच हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी में खेला था। पहले दो मैचों में उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी।
पंत के लिए मुश्किल हो रहे हालात

पंत के लिए हालात मुश्किल होते जा रहे हैं। धोनी के वारिस समझे जा रहे पंत के लिए अपेक्षाओं का दबाव सह माना मुश्किल हो रहा है। चौथे नंबर पर उतरकर पिछली सात टी-20 पारियों में उन्होंने नाबाद 33, 18, 6, 27,19, 4 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी अर्द्धशतक अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। संजू सैमसन जैसे क्रिकेटरों से प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे पंत को समय रहते प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
खराब फील्डिंग चिंता का विषय

कप्तान कोहली फील्डिंग को लेकर भी चिंतित होंगे। पिछले मैच में उसने लेंडल सिमंस का आसान कैच टपकाया जिसने 45 गेंद में 67 रन बनाकर वेस्टइंडीज की जीत की नींव रखी। भारतीय फील्डरों ने भी कई कैच टपकाए और फालतू रन दिए। कोहली ने कहा भी है कि अगर क्षेत्ररक्षण ऐसा रहा तो कोई भी स्कोर नाकाफी होगा। भारत की गेंदबाजी अभी भी चिंता का सबब है। दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने पहले दो मैचों में रन दिए। चाहर बांग्लादेश के खिलाफ वाला फॉर्म नहीं दोहरा सके।
पोलार्ड और सिमंस का रास आता है वानखेड़े

विंडीज के ओपनर लेंडल सिमंस को यह मैदान काफी रास आता है। तीन साल पहले टीम को विश्व कप जीताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। सिमंस, पोलार्ड और लुईस आईपीएल में मुंबई की ओर से खेलते हैं और उन्हें इस मैदान पर खेलने का अच्छा खास अनुभव है। निकोलस पूरन और हेतमायर ने भी पिछले दो मैचों में अच्छी पारियां खेली। गेंदबाजों में कॉर्टल को विकेट मिले हैं। केसरिक विलियम्स, लेग स्पिनर वाल्श और होल्डर को अनुशासित प्रदर्शन करना होगा।
दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
वेस्टइंडीज: किरोन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलेन, ब्रैंडन किंग, दिनेश रामदीन, शेल्डन कॉटर्ल, इविन लुईस, शेरफाने रदरफोर्ड, शिमरोन हेतमायर, खारी पियरे, लेंडल सिमंस, जेसन होल्डर, हेडेन वॉल्श, कीमो पॉल, केसरिक विलियम्स।

सुरक्षा संगठन में एक हवाई अड्डे के कर्मचारी क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में फ्रेंजो टुडमैन हवाई अड्डे पर क्रोएशिया एयरलाइंस के विमान की कीटाणुशोधन प्रक्रिया करते हुए।
शनिचरी बाजार में व्यापारी अंकित गुप्ता सहित अन्य आवेदकों को मिला भूमि स्वामी हक
असामयिक वर्षा से हुए नुकसान के आपदा राहत सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा
कोरोना: हम सभी रहे सचेत और एक दूसरे का रखें खयाल, प्रियंका गांधी की समझाइश
संकल्प से युवा बनेंगे आत्मनिर्भर : वंचित समूहों के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने एक दिवसीय कार्यशाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेहरू कप फाइनल हिंसा: हॉकी इंडिया ने 11 खिलाड़ियों को किया सस्पेंड
Next Article विरोध प्रदर्शन के चलते अर्जुन कपूर-संजय दत्त की फिल्म ने दर्ज की गिरावट, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?