ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एंटीलिया मामला : एनआईए की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की कार्रवाई, सचिन वाजे को किया निलंबित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एंटीलिया मामला : एनआईए की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की कार्रवाई, सचिन वाजे को किया निलंबित

By @dmin
Published: March 15, 2021
Share
एंटीलिया मामला : एनआईए की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की कार्रवाई, सचिन वाजे को किया निलंबित
एंटीलिया मामला : एनआईए की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की कार्रवाई, सचिन वाजे को किया निलंबित
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से लदी स्कॉर्पियो के मामले में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि मुंबई पुलिस की यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा सचिन वाजे को गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई है। एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में गिरफ्तार किए गए सचिन वाजे ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। सचिन वाजे ने कोर्ट में एनआईए की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दी है। अदालत ने सचिन वाजे की याचिका स्वीकार ली है।

Police officer Sachin Waze placed under suspension by an order of Addl CP Special Branch: Mumbai Police PRO, S Chaitanya to ANI

He was arrested by NIA in connection with its investigation into the recovery of explosives from a car parked near Mukesh Ambani's house in Mumbai. pic.twitter.com/ent3Il45bA

— ANI (@ANI) March 15, 2021

एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से भरी स्कॉर्पियो मामले की जांच करते हुए एनआईए को सीसीटीवी फुटेज में एक इनोवा भी दिखाई दी। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो खड़ी करने के बाद चालक इसी इनोवा में बैठकर फरार हो गया। एनआईए के अधिकारी अब इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या सफेद रंग की कार में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे बैठे थे।
सूत्रों के मुताबिक, सचिन वाजे से पूछताछ में एनआईए को इस केस से जुड़ी कई अहम जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि सीआईयू जिलेटिन की छड़ से लदी स्कार्पियो और उसके साथ दिखी इनोवा कार मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ही इस्तेमाल कर रही थी। स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन ने पुलिस को बताया था कि स्कार्पियो कार उसकी है, जो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास से गायब हो गई थी। 

वाजे की कॉल डिटेल खगांल रही एनआईए
इनोवा कार बरामद करने के बाद एनआईए ने सचिन वाजे का कॉल डिटेल भी खंगलाना शुरू कर दिया है। एनआईए यह जानना चाहती है कि आखिरकार, मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटक कार रखने का मकसद क्या था। इस मामले में एनआईए और एटीएस मिलकर काम कर रही हैं। जांच में यह भी निष्कर्ष निकाला गया है कि इस पूरे घटनाक्रम में सचिन वाजे राजदार हैं, लेकिन इसमें और कई लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए पूरी साजिश का पता लगाने के लिए सीआईयू के अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ शुरू की गई है। 

एसईसीएल में हादसा: मालगाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, सामने आई हादसे की वजह, चालक की बची जान
फादर्स डे: अटूट प्रेम का आभार व्यक्त करने के लिए डी बीयर्स फॉरएवरमार्क कफलिंक्स श्रेष्ठ उपहार
यूएनडीपी और नीति आयोग ने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान को सराहा
BJP News: भिलाई-दुर्ग के जिलाध्यक्ष भी टिकट के दावेदार, दे सकते हैं इस्तीफा!
बड़ी खबर: भूपेश बघेल को चौक पर गोली मारना चाहता था युवक, राष्ट्रपति से मांगी अनुमति, हुआ गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राम मंदिर की आधार शिला के लिए ज्वैलर्स एसोसिएशन ने भेंट की 33 किलो चांदी की ईंट अयोध्या: राम मंदिर के लिए सालों का इंतजार खत्म, नींव भराई के लिए किया गया पूजन
Next Article दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह ने कल बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक वर्चुअल रैली में बोले शाह, बंगाल को गुंडाराज से मुक्त करना है
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?