ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : पुलिस मुखबिरी के शक में फिर एक ग्रामीण की हत्या, अपहरण कर हत्या के बाद सड़क पर फेंका शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : पुलिस मुखबिरी के शक में फिर एक ग्रामीण की हत्या, अपहरण कर हत्या के बाद सड़क पर फेंका शव

By Mohan Rao
Published: September 1, 2023
Share
नक्सली - सांकेतिक फोटो
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या कर दी। कुछ दिन पहले की मृतक अपने परिवार से मिलने गांव आया था। नक्सलियों ने पहले उसे अगवा किया और उसके बाद हत्या कर शव को सड़क पर फेंक कर चले गए। जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना थाना चिंतागुफा क्षेत्र की है। यहां के मिनपा गांव के पास नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप लगाते हुए गांव सिलगेर निवासी कोरसा कोसा की हत्या कर दी। कोरसा कोसा आंध्र प्रदेश में रहकर कामकाज करता था। उसकी शादी पालागुड़ा बीजापुर में हुई थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी व अन्य परिवार वालों से मिलने के लिए कुछ दिन पहले ही गांव पहुंचा था।

नक्सलियों ने पालागुड़ा से कोरसा कोसा का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद मिनपा समीप किसी अज्ञात स्थान पर नक्सलियों ने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जबकि पुलिस का कहना कि कोरसा कोसा या उसके परिवार के किसी भी सदस्य का पुलिस से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5625 नए मरीज मिले, 9 की गई जान, एक्टिव केस 32 हजार के पार
यहां मिलीं पत्थर की दो प्राचीन मूर्तियां, एसडीएम ने पुजारी को दिए सुरक्षा के निर्देश…
एसईसीएल दीपका खदान में हादसा, करोड़ों की ड्रिल मशीन जलकर हो गई खाक, किसी तरह ड्राइवर बचाई जान
छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, मत्स्य पालन के लिए मिला बेस्ट इनलैण्ड स्टेट का पुरस्कार
Fire in Durg : आधी रात दुर्ग की दो दुकानों में लगी भीषण आग, आग बुझाने अग्निशमन दल को घंटों करनी पड़ी मशक्कत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 319 # 01 September 2023
Next Article GGU के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति मुर्मू, कहा- चंद्रयान मिशन की तरह ही जीवन को भी देखें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?