ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और श्रद्धा जैसा हत्या कांड, साइको ने आपनी ताई की हत्या कर शव के टुकडे किए और जंगल फेंका… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक और श्रद्धा जैसा हत्या कांड, साइको ने आपनी ताई की हत्या कर शव के टुकडे किए और जंगल फेंका… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: December 17, 2022
Share
लाल घेरे में आरोपी
SHARE

जयपुर। दिल्ली में हुई श्रद्धा मर्डर केस अभी भुलाया नहीं गया और इस बीच ऐसा ही एक और हत्याकांड की घटना सामने आई है। मामला राजस्थान के जयपुर का है। यहां एक साइको किलर भतीजे ने अपनी विधवा ताई की बेरहमी से हत्या कर शव को मार्बल कटर से टुकड़े-टुकड़े कर जंगल में अलग अलग फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव के कुछ टुकड़े भी बरामद किए हैं।

यह पूरा मामला जयपुर के विद्याधरनगर इलाके का है। यहां के लालपुरिया अपार्टमेंट सेक्टर-2 में श्रृद्धा मर्डर केस जैसा ही मंजर सामने आया है। घटना 11 दिसंबर की है जिसमें सनकी भतीजे अनुज ने अपनी 64 वर्षीय ताई सरोज शर्मा के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए वो मार्बल कटर मशीन खरीदकर लाया और टुकड़े कर दिए। इन टुकड़ों को सूटकेस और बाल्टी में भरकर कार से जंगल में फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर के बाथरूम में ही मशीन से अपनी ताई के शव के 10 टुकड़े किए और फिर ठिकाने लगाया। इसके बाद कहानी बनाते हुए पुलिस थाने पहुंचकर ताई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर रसोई में खून के दाग धोते मृतका की बेटी पूजा ने देख लिया और थाने में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उसने अपनी ताई की हत्या की बात मान ली।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनुज ने बीटेक की पढ़ाई की है। 11 दिसंबर को उसे दिल्ली जाना था, लेकिन ताई ने मना कर दिया था। इस बात से वह इतना गुस्सा हो गया कि हत्या ही कर दी। हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए हार्डवेयर की दुकान से मार्बल कटर मशीन खरीदकर लाया। उसके बाद शव को बाथरूम में ले जाकर टुकडे- टुकडे कर दिल्ली रोड पर जंगलों में अलग-अलग जगह फेंक दिया। हत्यारें ने महिला के सिर और पंजे को एक स्थान पर फेंका, दूसरी जगह धड़ और फिर तीसरी जगह हाथ-पैर के हिस्सों को ठिकाने लगाया। फिलहाल साइको भतीजा जेल की सलाखों के पीछे हैं।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: अंतिम महामारी नहीं होगी कोरोना वायरस…. दुनिया को रहना होगा तैयार
अवैध धान भंडारण पर रेड के लिए पहुंचे अधिकारियों से भिड़ गया शख्स, विभाग ने कार्रवाई कर भेजा जेल
समुदाय और स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों से महासमुंद के दो गांव में संक्रमण थमा…. केन्द्रीय टीम ने भी की सराहना
दुश्मन देशों के छक्के छुड़ाने के लिए राफेल विमानों की क्षमता में हो रहा इजाफा, हैमर मिसाइल से होंगे लैस
स्व. बिंदेश्वरी बघेल महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगम में मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, गिनाई चार वर्ष की उपलब्धियां, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी निगम में मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, गिनाई चार वर्ष की उपलब्धियां, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी
Next Article इंडियन नेवी में आज शामिल होगा INS मोरमुगाओ, मिसाइल और रॉकेट लॉन्चर से होगा लैस… जानिए क्या है इसकी खूबिया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?