ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनता को एक और झटका, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए नई कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

जनता को एक और झटका, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए नई कीमत

By @dmin
Published: March 1, 2021
Share
जनता को एक और झटका, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए नई कीमत
जनता को एक और झटका, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए नई कीमत
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। महंगाई की मार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। दिल्ली में एक बार फिर सब्सिडी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। एक मार्च यानि आज से घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत 794-819 रुपये हो गई है। इससे पहले 25 फरवरी को एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये का इजाफा हुआ था। इधर कोलकाता में सब्सिडी और कमर्शियल दोनों ही गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ गई है। सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब नई कीमत 845.50 रुपये हो गई है जबकि कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में 19 रुपये का इजाफा हुआ है।

बता दें कि दिल्ली में एक दिसंबर से लेकर अब तक रसोई गैस सिलिंडर 225 रुपये महंगा हुआ है। एक दिसंबर को रसोई गैस की कीमतें 594 से बढ़कर 644 रुपये हो गई थी। इसके बाद एक जनवरी को 644 रुपये से बढ़कर 694 रुपये हो गई थी। फिर चार फरवरी से 694 रुपये से बढ़कर 719 रुपये और इसके बाद 15 फरवरी 719 रुपये से बढ़कर 769 रुपये हो गई थी। 
इसके बाद फिर से 25 फरवरी को एलपीजी गैस के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई और गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर 794 हो गई। अब एक मार्च यानि कि आज गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ है। अब मौजूदा समय में गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर 819 रुपये हो गई है। 
बढ़ी हुई कीमत के साथ चेन्नई में गैस सिलिंडर की कीमत 835 रुपये हो गई है। बात करें 19 किलो वाले गैस सिलिंडर की तो दिल्ली में अब इसकी कीमत 1,614 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 1,523.50 रुपये थी। मुंबई में अब इस गैस सिलिंडर की कीमत 1,563.50 रुपये, चेन्नई में 1,730.50 रुपये और कोलकाता में 1,681.50 रुपये हो गई है। 

भाजपा प्रत्याशी के रूप में दया ने मारा मैदान, सर्वाधिक मतों से जीते
CGBSE रिजल्ट : कुछ देर में जारी होंगे 10वीं व 12वीं के नतीजे… एक क्लिक में ऐसे देखें रिजल्ट
Bhilai Breaking : महादेव बुक की बड़ी ब्रांच पर पहुंची पुलिस, बालाघाट से पकड़ाए 7 सटोरिए… 3 लैपटॉप व 11 मोबाइल जब्त
छत्तीसगढ़ का रण: कांग्रेस प्रभारी पुनिया के घर जमीन पर बैठे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक… सीएम बघेल के समर्थन का पत्र भी सौंपा
रायगढ़ में होगा करियर गाइडेंस महोत्सव, कैरियर गुरु आनंद कुमार देंगे युवाओं को सक्सेस टिप्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used भारत में कोरोना : कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट…. पिछले 24 घंटे में आए 15510 नए केस…. 106 ने गंवाई जान
Next Article जम्मू-कस्मीर: बर्फ की सुरंग बनाने में जुटे थ्री ईडियट्स के असली रेंचो वांगचुक जम्मू-कस्मीर: बर्फ की सुरंग बनाने में जुटे थ्री ईडियट्स के असली रेंचो वांगचुक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?