ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरक्षण पर सरकार को हाईकोर्ट का एक और झटका, बस्तर-सरगुजा के साथ अब इन जिलों में भी आरक्षण खत्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

आरक्षण पर सरकार को हाईकोर्ट का एक और झटका, बस्तर-सरगुजा के साथ अब इन जिलों में भी आरक्षण खत्म

By Mohan Rao
Published: October 1, 2022
Share
शपथ ग्रहण समारोह: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कल शपथ लेंगे रमेश सिन्हा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
SHARE

रायपुर। आरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार को हाईकोर्ट ने एक और झटका दिया है। हाईकोर्ट ने बस्तर व सरगुजा संभांग के अलावा बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व कोरबा जिले में भी सरकारी नौकरियों में स्थानीय निवासियों को 100% आरक्षण देने वाली अधिसूचना रद्द कर दी है। इसके साथ ही इन जिलों में भी आरक्षण की व्यवस्था खत्म हो गई। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों-जिला पंचायत CEO को पत्र जारी कर हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने की नसीहत दी है।

बता दें सरकार ने 4 सितंबर 2019 को एक अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों के जिला संवर्ग के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों के लिए स्थानीय निवासियों पात्र कर दिया गया। यहां पर 100 फीसदी भर्तियां स्थानीय निवासियों के लिए आरक्षित कर दी गई। बस्तर और सरगुजा संभाग का पूरा क्षेत्र ही अनुसूचित क्षेत्र में आता है इसके कारण यहां पर इन श्रेणियों में भर्ती के लिए स्थानीय निवासी होना अनिवार्य कर दिया गया। इसके कारण गृह विभाग, पुलिस, जेल और परिवहन विभाग को छोड़कर शेष सभी विभागों में जिला स्तरीय पदों पर स्थानीय लोगों का 100% आरक्षण हो गया।

141 लोगों ने दायर की थी अलग अलग याचिकाएं
सरकार के इस फैसले के खिलाफ 141 व्यक्तियों ने बिलासपुर हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं लगाई थी। इस मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप गोस्वामी और गौतम चौरड़िया ने आदेश पारित कर आरक्षण वाली अधिसूचना को रद्द कर दिया। अब इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने उच्च न्यायालय के फैसले की प्रति लगाते हुए विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों व कलेक्टरों के साथ ही जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर हाईकोर्ट के फैसले से अवगत कराया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 12 मई 2022 में बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों व बिलासपुर संभाग के तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी की रिक्तियों पर स्थानीय निवासियों की पात्रता को निरस्त कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि आगे सरकार का क्या रुख होगा। जहां तक हाईकोर्ट के निर्णय की बात है तो फिलहाल आरक्षण को लेकर सरकार को झाटका ही लगा है।

विविधता में एकता का संदेश देते हुए एम जे स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मना
Assembly Elections 2023 : स्कूटनी के बाद 153 नामांकन निरस्त, दूसरे चरण अब 1066 प्रत्याशी मैदान में
महिला कांस्टेबल जो सड़क पर लेती है बच्चों की क्लास, CG के IPS दीपांशु काबरा भी हुए कायल.. ट्वीट कर लिखी यह बात
विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर संवर रहा खुर्सीपार: 50 लाख की लागत से बन रहा डोम शेड, पाथवे और हो रहा सौंदर्यीकरण
मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों की शौर्यता को किया नमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक कार के ऊपर पलटी, तीन की मौत, सीएम ने जताया दुख दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक कार के ऊपर पलटी, तीन की मौत, सीएम ने जताया दुख
Next Article 5जी का शुभांरभ: 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का हुआ आगाज, टेक्नोलॉजी सेक्टर में आएगी क्रांति-पीएम मोदी 5जी का शुभांरभ: 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का हुआ आगाज, टेक्नोलॉजी सेक्टर में आएगी क्रांति-पीएम मोदी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?