ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर की एक और सौगात: वार्ड 18 में होगा 40 लाख की लागत से सड़क का निर्माण, फरीद नगर में पेवर ब्लॉक, नाली, सीसी रोड निर्माण एवं कोसा नगर के बौद्ध भूमि में डोम शेड का होगा निर्माण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महापौर की एक और सौगात: वार्ड 18 में होगा 40 लाख की लागत से सड़क का निर्माण, फरीद नगर में पेवर ब्लॉक, नाली, सीसी रोड निर्माण एवं कोसा नगर के बौद्ध भूमि में डोम शेड का होगा निर्माण

By @dmin
Published: January 20, 2021
Share
Another gift of the Mayor: Road will be constructed in Ward 18
Another gift of the Mayor: Road will be constructed in Ward 18
SHARE

भिलाई। जोन 01 नेहरू नगर क्षेत्र के बौद्ध भूमि में डोम शेड निर्माण, फरीद नगर के कई मार्गों में सीसी रोड, पेवर ब्लॉक लगाने के साथ ही नाली निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आज सुबह महापौर एवं भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव ने स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। सर्वप्रथम प्रात: महापौर कोसा नगर स्थित बौद्ध भूमि पहुंचे, वहां उन्होंने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बौद्ध भूमि की स्थल पर सामाजिक जनो की मांग पर डोम शेड निर्माण का भूमि पूजन किया। नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र के कोसा नगर, वार्ड 18 और वार्ड 07 में एक करोड़ 30 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए 4 अलग-अलग स्थानों पर भूमिपूजन किया गया जहां जनप्रतिनिधि एवं वार्ड नागरिक के शामिल हुए।
कार्यक्रम के तहत महापौर यादव कोसा नगर स्थित बौद्ध भूमि पहुंचे जहां विभिन्न सार्वजनिक आयोजन होते है वहां पर भव्य डोमशेड बनाने की मांग समाजिक जनों ने की थी जहां भूमिपूजन कर उनकी मांग को पूरा किए। हाइवे रोड से लगे हुए मैदान में अब डोमशेड बन जाने से आयोजनों के लिए छायायुक्त स्थान मिलेगा, धूप व बारिश की बाधा नहीं आएगी। फरीदनगर वार्ड के क्षेत्र में 41.28 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा। इससे बारिश के सीजन में कीचड़ से निजात मिलने के साथ ही आवागमन सुगम होगा। इसी के साथ ही फरीद नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 39.46 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य किया जाएगा, इस कार्य का भी भूमि पूजन आज महापौर ने किया। वार्ड क्रमांक 18 के क्षेत्र में 40 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। इन सभी कार्यों की सौगात आज महापौर ने क्षेत्रवासियों को दी है।
इस मौके पर महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैसा सपना संजोया था वैसा विकास हो रहा है, सर्व समाज के आशीर्वाद से जो कहा था वह-वह किया है, विकास की गति इसी प्रकार से निरंतर जारी रहेगी। निगम के प्रत्येक क्षेत्र में हमने विकास किया है, हर पहलुओं को ध्यान में रखकर हर वर्ग, हर समाज के हित में कार्य किया है, छोटी-छोटी समस्याओं से लेकर बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान किया है, आने वाले दिनों में कार्यों के अच्छे परिणाम भी दिखेंगे, किसी भी पद या दायित्व में रहूं न रहूं, निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करता रहूंगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू, अंतावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, महापौर परिषद की सदस्य सोशन लोगन, जोहन सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू एवं दिवाकर भारती, एल्डरमेन शमशेर बहादुर सिंह, मो. शादाब, नरसिंहनाथ, भजन सिंह निरंकारी, अरुण सिसोदिया, बृजमोहन सिंह, प्रभाकर जनबंधु, छाया पार्षद अतुल श्रीवास्तव, बालेश्वर चौरे, नितेश सोनेटेके, डॉ आर्यन वाहने, सुनील रामटेके, वाई.के. सिंह, इरफान खान, सहित वार्ड के वरिष्ठ नागरिक एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जासूसी कांड में नया खुलासा: पेगासस की सूची में अनिल अंबानी और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा के भी नाम
फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान, कहा- चीन की मदद से बहाल हो सकता है अनुच्छेद 370
बंगाल में बगावत: टीएमसी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पद से दिया इस्तीफा
कैलाश नगर में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी से पहले पकड़ाए चोर, सब्बल से तोड़ रहे थे ताला
पिता व भाई की शराब पीने की आदत से परेशान नाबालिग ने की खुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article birth and death certificate now started in Risali Corporation office गृहमंत्री ने नए निगम कार्यालय का किया निरीक्षण… मुख्यमंत्री की घोषणा से होने वाले कार्यो पर की चर्चा, कहा- नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने
Next Article Dongargarh Dongargaon MLA becomes president कोरोना टीकाकरण: पांचवें दिन 20 राज्यों में 1.12 लाख लोगों को लगा टीका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?