ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संदिग्धों की जांच में छत्तीसगढ़ की एक और उपलब्धि… अब तक 1 करोड़ सैंपलों की जांच… जांच के मामले में राष्ट्रीय औसत से आगे प्रदेश के आंकड़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना संदिग्धों की जांच में छत्तीसगढ़ की एक और उपलब्धि… अब तक 1 करोड़ सैंपलों की जांच… जांच के मामले में राष्ट्रीय औसत से आगे प्रदेश के आंकड़े

By @dmin
Published: June 21, 2021
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर तो ब्रेक लग गया है वहीं कोरोना संदिग्धों की जांच में भी प्रदेश के आंकड़े राष्ट्रीय औसत से अधिक है। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा सेंपलों की जांच की गई है। आरटीपीसीआर जांच के माध्यम से 25 लाख 3 हजार 108, ट्रू-नाट विधि से 9 लाख 35 हजार 284 एवं रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से 65 लाख 84 हजार 301 सेंपलों की जांच की गई है। इस तरह कुल 1 करोड़ 22 हजार 693 सेंपलों की जांच अब तक की जा चुकी है। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की शुरूआत से लेकर अब तक प्रति दस लाख की आबादी में कुल कोरोना जांच राष्ट्रीय औसत से आगे है। यहां प्रति दस लाख की जनसंख्या में औसत सैंपल जांच 3 लाख 48 हजार 938 है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर अब तक औसत 2 लाख 94 हजार 402 सैंपलों की जांच हुई है।
राज्य में आरटीपीसीआर जांच के साथ ही ट्रू-नाट विधि से सैंपल जांच की क्षमता में लगातार वृद्धि हुई है। एम्स रायपुर और दस अन्य शासकीय मेडिकल कॉलेजों तथा निजी क्षेत्र के छ: लैबों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा है। दुर्ग,बलौदाबाज़ार, जांजगीर-चांपा,जशपुर और दंतेवाड़ा जिलों में भी जल्दी ही आरटीपीसीआर टेस्टिंग शुरू हो जाएगी।प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के समय मार्च-2020 में केवल एम्स रायपुर में ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा थी।अब राज्य में सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में भी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश के 33 सरकारी और सात निजी लैबों में ट्रू-नाट विधि से सैंपल जांच की जा रही है।सभी जिलों में अतिरिक्त मशीनें उपलब्ध कराकर ट्रू-नाट लैबों की क्षमता भी प्रदेश में बढ़ाई गई है। रैपिड एंटीजन किट से भी सभी जिलों में कोरोना सैंपलों की जांच की जारी है। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर उप-स्वास्थ केंद्र तक कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

अमिताभ- अभिषेक के बाद ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना संक्रमित, जया बच्चन की रिपोर्ट आई निगेटिव
नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर ट्रैफिक विभाग की कार्रवाई, फोरव्हीलर पर लगाया लॉक
Alert..Alert..Alert…Corona is Back: कोरोना फिर मचा रहा कोहराम, डर से कारोबार समेट रहे लोग, सख्त दिशानिर्देश जारी
धान संग्रहण केंद्र के गोदाम में लगी आग, हुआ तीन करोड़ का नुकसान
जब मुख्यमंत्री ने पूछा कोई किसान है जिसका ऋण माफ ना हुआ है…इतना सुनते ही भीड़ से आवाज आयी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Implementation of Chief Minister Bhupesh Baghel's announcement started लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल: निर्माण कार्यों में ई-श्रेणी में 2013 युवा ठेकेदारों का पंजीयन…. जाने किस जिले से हुए कितने पंजीयन
Next Article श्रमिक स्पेशल ट्रेन: प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम जारी: कटरा से आई तीन ट्रेनों से 2529 श्रमिक चांपा पहुंचे रेलवे ब्रेकिंग: गेवरा से इतवारी और इतवारी से बिलासपुर के बीच स्पेशल ट्रेन 3 जुलाई से… देखें पूरी समय सारणी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?