ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अनोखे रेकॉर्ड जिनके लिए याद रहेगा यह साल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

अनोखे रेकॉर्ड जिनके लिए याद रहेगा यह साल

By @dmin
Published: December 23, 2019
Share
SHARE

क्रिकेट जगत में साल 2019 में कई बड़े मैच हुए, जिनमें खास रेकॉर्ड भी बने। साथ ही कुछ मैच ऐसे भी देखे गए जिनमें हैरान कर देने वाले रेकॉर्ड बने। कहीं टीम 754 रनों से हार गई, कहीं टीम 4 गेंदों में ही मैच जीत गई। एक मामला तो ऐसा भी था जिसमें टीम ने लगातार 7 दिनों तक क्रिकेट खेलकर रेकॉर्ड बना दिया।

डर 16 हैरीस शील्ड टूर्नमेंट में एक टीम का कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना सका और उसे 754 रन से हार झेलनी पड़ी। स्वामी विवेकानंद स्कूल और चिल्ड्रन वेलफेयर सेंटर स्कूल के बीच यह मैच खेला गया था। मुंबई में हुए इस मैच में चिल्ड्रन वेलफेयर सेंटर स्कूल का कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना सका हालांकि टीम ने अतिरिक्त सात रन बनाए। इसमें एक बाय और छह वाइड थे। बोरिवली के स्वामी विवेकानंद स्कूल ने 45 ओवर में चार विकेट पर 761 रन बनाये थे। बल्लेबाज मीत मायेकर 134 गेंद में सात छक्कों और 56 चौकों की मदद से 338 रन बनाकर नाबाद रहे थे। विवेकानंद स्कूल के लिए आलोक पाल ने तीन रन देकर छह और वराद वाजे ने तीन रन देकर दो विकेट लिए।

ल 2019 में इंग्‍लैंड के ब्‍लनहाम क्रिकेट क्‍लब ने अनोखा रेकॉर्ड बनाया। इसमें क्‍लब के खिलाड़ी लगातार 7 दिन तक क्रिकेट खेलते रहे। इस दौरान खिलाड़ियों ने कभी बारिश, कभी तेज गर्मी का सामना किया, लेकिन डंटे रहे। क्‍लब ने लगातार 168 घंटे क्रिकेट खेला जो कि एक वर्ल्‍ड रेकॉर्ड बन गया। इसका नाम गिनेस बुक ऑफ रेकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। क्‍लब के कप्‍तान जॉर्ज हटसन ने कहा था कि वे लोग काफी वक्त से इस रेकॉर्ड को बनाने की तैयारी कर रहे थे। बताया गया था कि खिलाड़ी हर रोज 21 घंटे तक मैदान पर रहे और केवल 2 घंटे ही सोए।

न 2019 में माली की टीम क्विबुका महिला टी20 मुकाबले में सिर्फ 6 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यह मैच रवांडा की राजधानी किगाली सिटी में खेला गया। इन छह रन में से बल्ले से सिर्फ एक रन बना बाकी पांच रन अतिरिक्त थे। रवांडा की टीम को अपना लक्ष्य हासिल करने में सिर्फ चार गेंद लगीं। कमाल की बात यह है कि इन छह में से सिर्फ एक रन बल्ले से बना। यह रन सलामी बैटर मरियम समाके ने बनाया। इसके बाद बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाईं। सभी जीरो पर आउट हुईं। पांच रन अतिरिक्त से बने। महिला टी20 में यह सबसे कम स्कोर है।

पंत पर लगातार सवालों पर भड़के बल्लेबाजी कोच राठौड़
इटली के फुटबॉलर डि रोसी ने संन्यास लिया
अगले 30-35 साल बाद कोयले का महत्व नहीं रह जाएगा: मंत्री
सद्गुरू कबीर दास जी ने सामाजिक समरसता का दिया महान संदेश – मुख्यमंत्री
धोनी की वापसी कठिन : कपिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूनिया बने सर्वश्रेष्ठ जूनियर फ्रीस्टाइल पहलवान
Next Article वजन घटाने में सिर्फ संतरा ही नहीं, छिलका भी करेगा मदद, ऐसे करें यूज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?