ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा : अमरटापू धाम मेले के लिए हर वर्ष दी जाएगी 10 लाख रूपए  की राशि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा : अमरटापू धाम मेले के लिए हर वर्ष दी जाएगी 10 लाख रूपए  की राशि

By Mohan Rao
Published: December 18, 2023
Share
SHARE

मुख्यमंत्री साय ने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह को फोन से सम्बोधित करते हुए की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 267वीं जयंती के अवसर पर अमरटापू धाम, मोतिमपुर, जिला मुंगेली में  आयोजित गुरु पर्व मेला कार्यक्रम को फोन से सम्बोधित किया। उन्होंने वहां उपस्थित नागरिकों का अभिवादन करते हुए प्रदेशवासियों को बाबा गुरू घासीदास जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाने पर सभी से क्षमा मांगी। श्री साय ने इस मेला का संचालन बेहतर ढंग से करने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के जीवन दर्शन और समरसता के संदेश का उल्लेख करते हुए सभी लोगों से बाबा गुरूघासीदास के बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया।     

गौरतलब है कि अमरटापू धाम, मोतिमपुर में सन् 1996 से प्रतिवर्ष गुरुघासी जयंती पर गुरुपर्व मेला का आयोजन होता आ रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा गुरू घासीदास जी का जयकारा लगाया। उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाबा गुरूघासी दास के आशीर्वाद से राज्य में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे ऐसी मैं कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आज यहां नहीं आ पाए लेकिन मुझे इस वादे के साथ भेजे हैं कि अगले वर्ष वे जरूर आएंगे। श्री शर्मा ने कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री को फोन करके लाउड स्पीकर से सभी लोगों को उनके उद्गार सुनाई। उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री की घोषणा के संबध में कहा कि अगले वर्ष से 10 लाख रूपए की राशि इस मेले के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के मंच पर क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक, कार्यक्रम के संयोजक मंडल के पदाधिकारी और पद्मश्री श्रीमती उषा बारले भी कार्यक्रम में उपस्थित थी।

मुंगेली विधायक पुन्नुल्लाल मोहले ने बाबा गुरु दास का जयकारा लगाकर अपने सम्बोधन की शुरूआत की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समिति के पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं, संत, महंत, सभी का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरू घासीदास जी का जन्म गिरौदपुरी की पावन भूमि में हुआ। बाबा गुरू घासीदास ने छाता पहाड़ में कठोर तपस्या की और लोगों को सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Breaking News : दुर्ग में मासूम की मौत से मचा हड़कंप, कन्या भोज के लिए गई बच्ची और शाम को कार में मिली लाश, लोगों ने संदेही का घर फूंका
राज्यपाल ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
भारत में कोरोना: 71 दिन बाद एक्टिव मामले सबसे कम…. बीते 24 घंटों में सामने आए 67 हजार 208 नए मामले
हमारी मातृभूमि को बचाने में मदद कीजिए पीएम मोदी… श्रीलंका के विपक्ष ने लगाई गुहार
कोरोना की तीसरी लहर: सरकार ने शुरू की तैयारी, जीवन रक्षक दवाओं का बन रहा एक महीने का स्टॉक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रुंगटा के छात्र ने अपने कमरे में लगाई फांसी, दो दिन पहले लौटा था घर से… जांच में जुटी पुलिस
Next Article Big accident : सिग्नल पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?