ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र व झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा, देशभर के 48 विधानसभा में उपचुनाव का भी ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedNational

महाराष्ट्र व झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा, देशभर के 48 विधानसभा में उपचुनाव का भी ऐलान

By Mohan Rao
Published: October 15, 2024
Share
SHARE

नईदिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। महराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं झारखंड में दो चरणों में क्रमश: 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इन दोनों राज्यों के साथ ही देश भर में 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और तीन राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। इनमें छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण की सीट भी है जो कि यहां के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के कारण खाली हुई थी। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए नामांकन की शुरुअता 18 अक्‍टूबर को गजट नोटिफिकेसन के साथ होगा। रायपुर दक्षि‍ण सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्‍टूबर से शुरू होगी और 25 अक्‍टूबर तक चलेगी। 28 अक्‍टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 अक्‍टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी।

महाराष्ट्र में एक ही चरण में वोटिंग
चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र में एक ही चरण में सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 22 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर को है। इस कड़ी में 30 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, वहीं नाम वापसी के लिए 4 नवंबर आखिरी दिन होगा।

झारखंड की  81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव
चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की  81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव होंगे। यहां पर 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी होगी। जबकि नामांकन 25 अक्तूबर से शुरू होंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को होगी। नाम वापसी 30 अक्तूबर का होगी। जबकि मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना 22 अक्तूबर को जारी होगी। नामांकन 29 अक्तूबर से होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्तूबर को होगी। जबकि नाम वापसी एक नवंबर को होगी। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता होंगे। 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता होंगी। 1.85 करोड़ युवा मतदाता होंगे। पहली बार मतदान करने वाली संख्या 20.93 लाख होगी। राज्य में इस बार 1,00,186 मतदान केंद्र होंगे।  इसी प्रकार झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। यहां 2.6 करोड़ मतदाता होंगे। इनमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता होंगे। यहां युवा मतदाताओं की संख्या 66.84 लाख और पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 11.84 लाख होगी। झारखंड में 29,562 मतदान केंद्र होंगे।

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल
टीबी मुक्त भारत की ओर बीएसपी का सराहनीय कदम, निक्षय पोषण मित्र अभियान के तहत रोगियों को मिली खाद सहायता
प्रौढ़ शिक्षार्थी के आंकलन के लिए 30 सितंबर को महापरीक्षा अभियान का आयोजन… प्रदेश में इस वर्ष ढाई लाख असाक्षरों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य
CG Crime : ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में घुसा चोर, दिखाई हाथ की सफाई.. दूसरे दिन हुआ गिरफ्तार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी… अब मिनटों में हाथ में आ रहे शासकीय दस्तावेज 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाए गए पूर्व सीएम भूपेश बघेल व टीएस सिंहदेव
Next Article हेडकॉन्स्टेबल की पत्नी व बेटी का हत्यारा कुलदीप साहू गिरफ्तार, बलरामपुर में पुलिस ने दबोचा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?