ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई के अध्यक्ष बने अनिल, 16 पदों पर चुने गए पदाधिकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई के अध्यक्ष बने अनिल, 16 पदों पर चुने गए पदाधिकारी

By Mohan Rao
Published: March 2, 2026
Share
न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के चुनाव
SHARE

भिलाई। न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के द्विवार्षिक चुनाव एक मार्च रविवार को प्रेस क्लब भवन में संपन्न हुआ। अध्यक्ष महासचिव सहित कुल 16 पदों के लिए क्लब के सदस्यों ने मतदान किया। कुल 97 मतदाताओं में से 94 मतदाताओं ने निर्धारित समय 2 बजे तक अपने मतों का प्रयोग किया है। नई कार्यकारिणी में अनिल गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अनिल गुप्ता ने अपने निकटतम अभ्यर्थी निलेश त्रिपाठी को 13 मतों के अंतर से पराजित किया।

न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। अनिल गुप्ता, निलेश त्रिपाठी, रत्नाकर अल्वा, जेएम तांडी और खिलावन सिंह चौहान मैदान में थे। अनिल गुप्ता को सर्वाधिक 39 मत मिले। दूसरे नंबर पर निलेश त्रिपाठी को 26 वोट मिले। इसके अलावा खिलावन सिंह चौहान को 19, जेएम टांडी को 6 और रत्नाकर अल्वा को 4 मत मिले।

नजदीकी रहा महासचिव का मुकाबला
चुनाव में नजदीकी मुकाबला महासचिव के लिए रहा। महासचिव के पद पर वरिष्ठ महिला पत्रकार कोमल धनेसर व दिलीप शर्मा के बीच सीधा मुकाबला था। दिलीप शर्मा को 47 और कोमल धनेसर को 45 मत मिले। दिलीप शर्मा 2 मतों के अंतर से विजयी हुए। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भी सीधा मुकाबला सुनील चौहान व सत्य नारायण शुक्ला के बीच था। सुनील चौहान को 49 और सत्यनारायण शुक्ला को 39 मत मिले।

रघुनंदन पंडा व जय प्रकाश आर्य बने उपाध्यक्ष
उपाध्यक्ष दो पदो के लिए रघुनंदन पंडा, जय प्रकाश आर्य और यदुनंदन मिश्रा चुनावी मैदान में थे। इसमें जयप्रकाश आर्य  को 65, रघुनंदन पंडा को 53 व यदुनंदन मिश्रा को 39 मत मिले। इस प्रकार उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश आर्य  व रघुनंदन पंडा चुने गए। कार्यलय सचिव के पद पर के मोहन राव चुने गए। इस पद के लिए के मोहन राव को 52 वोट और शमसुद्दीन खान को 36 वोट मिले। इसी प्रकार सह सचिव के पद पर भोपाल देवांगन चुने गए। भोपाल देवांगन को 59 व शमशीर शिवानी को 31 मत मिले।

6 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव
चुनाव के दौरान कार्यकारिणी सदस्यों के 6 पदों के लिए भी मतदान हुआ। इसके लिए कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। राजकुमार आर्या सर्वाधिक 72 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। इसके बाद पी मोहन व सोनू यादव 67-67 मत मिले। सर्वेश सिंह व योगेश वर्मा को 65-65 मत मिले। सुरेन्द्र ठाकुर को 61 व सुरेन्द्र सिंह विराट को 48 मत मिले। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राजकुमार आर्य, सोनू यादव, पी मोहन, सर्वेस सिंह, योगश वर्मा व सुरेन्द्र ठाकुर चुने गए।

निर्विरोध चुने गए कोषाध्यक्ष व सचिव
न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के चुनाव में इस बार कोषाध्यक्ष व सचिव निर्विरोध चुने गए। सचिव के दो पदों के लिए जोगिंदर सिंह सोनू व गौकरण निषाद ने नामांकन भरा। अन्य कोई प्रत्याशी नहीं होने के कारण दोनों निर्विरोध चुने गए। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए दिनेश चौहान का एक मात्र नामांकन आया। इस पद पर दिनेश चौहान निर्विरोध चुने गए।

युवा कांग्रेस ने सद्वावना पदयात्रा निकाल महात्मा गांधी जी को किया नमन
चुनाव आयोग ने लॉन्च किया डिजिटल वोटर आईडी कार्ड, डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये 7 आसान स्टेप्स
जब दूल्हे ने उठाया दुल्हन का घूंघट तो गुस्से से हुआ लाल, आत्महत्या की दे दी धमकी… जानें क्या है यह अनोखा मामला
अंतिम संस्कार को तरसती लाशें, मुर्दाघर में शव रखने की भी जगह नहीं, रिश्तेदारों का इंतजार
भारत में कोरोना : लगातार दूसरे दिन आई कमी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 61267 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पान की विलुप्त होती खेती को नया जीवन, छुईखदान में पान अनुसंधान केन्द्र की स्थापना पान की विलुप्त होती खेती को नया जीवन, छुईखदान में पान अनुसंधान केन्द्र की स्थापना
Next Article राज्यपाल डेका ने एम्स रायपुर में किया रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?