ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाथियों के झुंड को भगाने तंत्रमंत्र करने पहुंचा था बुजुर्ग, उन्हीं का बन गया शिकार… खेत में पड़ी मिली लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

हाथियों के झुंड को भगाने तंत्रमंत्र करने पहुंचा था बुजुर्ग, उन्हीं का बन गया शिकार… खेत में पड़ी मिली लाश

By Mohan Rao
Published: December 29, 2022
Share
हाथियों का झुंड
SHARE

धमतरी। जिले के वन परिक्षेत्र से लगे गांवों में इन दिनों हाथियों के झुंड खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों में इसका डर भी है इसके कारण गांव छोड़ने को मजबूर हैं। ताजा मामले में हाथियों के झुंड ने एक बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला। बुधवार को खेतों में बुजुर्ग की लाश मिली थी। मृतक बुजुर्ग को लेकर बताया जा रहा है कि वह हाथियों के झुंड को भगाने के लिए तंत्रमंत्र करने आया था लेकिन उन्हीं हाथियों का शिकार हो गया।

यह दर्दनाक घटना सीतानदी-उदंती अभयारण्य के साल्हेभाट गांव का है। यहां 32 हाथियों के दल ने 70 वर्षीय बुजुर्ग बुधराम कावड़े को कुचल कर मार दिया। बुधवार को शव मिलने के बाद उसका भांजे ने सच्चाई का खुलासा किया। दरअसल बुजुर्ग 27 दिसंबर की रात को साल्हेभाट पहुंचा था और भांजे से कहा कि वह हाथियों के दल को तंत्रमंत्र से भगा देगा। यह कहकर उसने भांजे व अन्य रिश्तेदारों को खल्लारी भेज दिया था।

इसके बाद रात को वह तंत्रमंत्र भी करने लगा। बताया जा रहा है कि गांव में बड़ी मात्रा में महुआ बनाया जाता है और इसकी गंध हाथियों को आकर्षित करती है जिसके कारण यहां इनका खतरा था। बुधवार रात को भी हाथियों का झुंड महुए की गंध से ही साल्हेभाट पहुंचा था। हाथियों के पहुंचने के बाद भांजे ने बुधराम को भी घर छोड़ने को कहा था लेकिन वह नहीं माना। इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई। वन विभाग की टीम पहुंची और बुधराम घर में ही छिप गया था। रात में ही हाथियों के झुंड ने बुधराम को अपना शिकार बना लिया। उसे कुचलकर मार डाला। दूसरे दिन खेत में उसकी लाश मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को वन विभाग की ओर से 25 हजार की सहायता राशि दी गई।

आईईडी ब्लास्ट में बस्तर फाइटर का जवान घायल, रायपुर में चल रहा इलाज
बेटियों की सुरक्षा के लिए किया गया नि:शुल्क ताइक्वांडो आत्मरक्षा कोर्स का आयोजन
पर्यटकों को लुभा रहा जशपुर का बालकछार गांव, यहां आपको मिलेगी ट्राइबल संस्कृति की झलक… जानिए इससे जुड़ी खास बातें
बच्चे को मां की गोद में रखना है अच्छी सेहत का राज, क्या है फायदे
मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में उत्तर पूर्व क्षेत्र के उद्योग प्रतिनिधियों से की मुलाकात: छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शातिर नाबालिग : सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लड़कियों की डीपी से बनाता था अश्लील फोटो.. फिर करता था ब्लैकमेल
Next Article CG Breaking : पुलिस कर्मियों को मिला सरकार का तोहफा, 77 SI बने इंसपेक्टर, देखें पूरी सूची
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?