ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमृत भारत स्टेशन योजना : छत्तीसगढ़ के 30 रेलवे स्टेशन बनेंगे मॉडल, राज्यसभा में रेलमंत्री ने बताया क्या है इसका प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

अमृत भारत स्टेशन योजना : छत्तीसगढ़ के 30 रेलवे स्टेशन बनेंगे मॉडल, राज्यसभा में रेलमंत्री ने बताया क्या है इसका प्लान

By Mohan Rao
Published: July 22, 2023
Share
SHARE

रायपुर। भारत सरकार द्वारा रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर शोर से काम किया जा रहा है। देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को सुविधाजनक बनाया जा रहा है। साथ की छोटे व मध्यम रेलवे स्टेशनों को भी मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में डेवलप करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत उन्नयन व विकास के लिए देश के 1309 रेलवे स्टेशनों को चिन्हित किया गया है। खासबात यह है कि इस योजना में इस योजना में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 49 स्टेशन शामिल है। अकेले छत्तीसगढ़ से 30 रेलवे स्टेशनों को इस सूची में शामिल किया गया है।

शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के दौरान रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारतीय रेलवे ने रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई है। यह योजना दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना करती है।

सुविधाएं बढ़ाने मास्टर प्लान तैयार
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया कि इसमें स्टेशन पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट, एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और चरणों में उनका कार्यान्वयन शामिल है। ऐसे प्रत्येक स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए नामांकित स्थान, भूनिर्माण आदि जैसी योजनाएं शामिल है। इस योजना में स्टेशन व कार्यालय भवन में सुधार, शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को एकीकृत करना, मल्टीमॉडल एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं एवं पर्यावरण अनुकूल संसाधन, गिट्टी रहित ट्रैक का प्रावधान, आवश्यकता, चरणबद्धता और व्यवहार्यता के अनुसार ‘रूफ प्लाजा’ और लंबी अवधि में स्टेशन पर सिटी सेंटर का निर्माण आदि शामिह हैं।

योजना में शामिल हैं एसईसीआर के यह रेलवे स्टेशन
इस योजना के तहत अब तक 1309 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है, जिनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 49 स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों में छत्तीसगढ़ के 30,मध्य प्रदेश के 9, महाराष्ट्र के 8 और ओड़िशा के 2 स्टेशन शामिल हैं । इसमें बिलासपुर, रायगढ़, बाराद्वार, चांपा, नैला, अकलतरा, कोरबा, उसलापुर, पेंड्रारोड, बैकुंठपुर रोड, अंबिकापुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजुरी, ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, बालोद, दल्ली राजहरा, भानुप्रतापपुर, सरोना, मरोदा, मंदिर हसौद, उरकुरा, भिलाई नगर, बिल्हा, निपानिया, भाटापारा, हथबंद, तिल्दा नेवरा, रायपुर, बालाघाट, चंदाफोर्ट, छिंदवाड़ा, गोंदिया, राजनन्दगांव, डोंगरगढ़, भंडारा रोड, नैनपुर, इतवारी, कामठी, मांडलाफ़ोर्ट, सिवनी, तुमसर रोड, वडसा, आमगांव  आदि स्टेशन शामिल हैं।

साय सरकार ने किया 7 आईएएस का तबादला, अफसरों को मिली जिला पंचायत व निगम की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 38 हजार के करीब …. रायपुर, राजनांदगांव व दुर्ग में कोरोना विस्फोट
केरल में बारिश व बाढ का कहर: अब तक नौ की मौत, 20 से ज्यादा लापता…. रेस्क्यू में जुटी सेना
‘राहुल गांधी पर भरोसा नहीं!’: पांच राज्यों के चुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस की बैठक, अस्तित्व को लेकर शीर्ष नेतृत्व चिंतित
क्रेन के टायर ने ली एसईसीएल कर्मी की जान, बेरिंग ठीक करने खोल रहा था टायर तभी हुआ जोरदार धमाका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फेल हुआ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, सीएम बघेल बोले- अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दों में कोई तथ्य नहीं
Next Article जैकलीन फर्नांडिस के फोटोशूट ने इंस्टाग्राम पर लगाई आग, देखकर छूटे फैंस के पसीने…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?