ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्नाटक में बोले अमित शाह, किसानों की आय दोगुनी करना केंद्र की सबसे बड़ी प्राथमिकता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कर्नाटक में बोले अमित शाह, किसानों की आय दोगुनी करना केंद्र की सबसे बड़ी प्राथमिकता

By @dmin
Published: January 17, 2021
Share
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
SHARE

बागलकोट (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि किसानों की आय दोगुनी करना केन्द्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और तीन केंद्रीय कृषि कानून उनकी आय में कई गुना वृद्धि सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद से मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए बजट और विभिन्न फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया था।

शाह ने राज्य में इस जिले के केराकलमट्टी गांव में एक कार्यक्रम में कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि अगर केन्द्र सरकार की कोई बड़ी प्राथमिकता है तो वह किसानों की आय को दोगुना करना है। कर्नाटक के मंत्री मुरुगेश आर निरानी की अध्यक्षता वाले समूह एमआरएन की किसान-हितैषी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद शाह ने किसानों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों को गिनाया।
गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाया कि वह किसानों के लिए प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की सहायता और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे कदम क्यों नहीं उठा सकी। उन्होंने कहा, ‘ऐसा इसलिए है क्योंकि पार्टी (कांग्रेस) की मंशा सही नहीं थी।
शाह ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के लिए समर्पित सरकार है। केंद्र सरकार जो तीन नए कानून लाई है, जिन्हें कर्नाटक सरकार ने भी पारित किया है … मैं इसके लिए येदियुरप्पा को बधाई देना चाहता हूं। इनके कारण किसान की आय कई गुना बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि इन तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान विशेषकर पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।
गृह मंत्री ने कहा कि किसान अपनी उपज को एक स्थान पर बेचने के लिए अब मजबूर नहीं है और अपनी फसलों को वैश्विक और भारतीय बाजारों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में कश्मीर में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए के प्रावधानों को निरस्त करने का साहस किसी में नहीं था।
शाह ने कहा, ‘आप लोगों ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और पांच अगस्त, 2019 को उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए हटा दिया और इसे स्थायी रूप से भारत के साथ जोड़ दिया। वहां चुनाव भी खून की एक बूंद बहाए बिना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए है और कश्मीर स्थाई रूप से हमारा बन गया है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57 वीं पुण्यतिथि: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
लालू यादव को मिली राहत: तीन साल बाद जेल से बाहर निकले लालू यादव, 12 दिन पहले हाईकोर्ट से मिली थी जमानत
बालोद की बेटी वीणा साहू बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर, सीएम साय ने कहा- गर्व है इस बेटी पर
बिग ब्रेकिंग: कोविड-19 का बढ़ता प्रकोप…. भिलाई के सभी पार्क व स्पोट्र्स कंपलेक्स रहेंगे बंद…. आयुक्त ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ हाट में चल रही है हस्त शिल्प प्रदर्शनी… कांथा वर्क की साड़ियां, लौह और बेल मेटल शिल्प आकर्षण का केन्द्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पाकिस्तान ने एक बार फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद पाक ने भारतीय टीके को दी मंजूरी, पाने को यूं जुगाड़ निकाल रहे इमरान
Next Article बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीय युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती मोदी सरकार का आश्वासन- भारत से पहले वैक्सीन प्राप्त करने वाले देशों में होगा नेपाल, अगले सप्ताल शुरू हो सकती है आपूर्ति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?