ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महामारी के बीच बेटी इरा के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे आमिर खान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

महामारी के बीच बेटी इरा के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे आमिर खान

By @dmin
Published: November 18, 2020
Share
SHARE

कोरोना महामारी ने लोगों के लाइफस्टाइल में काफी बदलाव ला दिया है। इस खतरनाक वायरस की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन का भी सामना करना पड़ा था। जिसके चलते कई चीजों और सेवाओं को बंद भी किया गया था। कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघरों को भी बंद किया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे कई शहरों और राज्यों के सिनेमाघर खुल गए हैं।

हालांकि सिनेमाघर खुलने के बाद भी कई लोगों के बीच कोरोना का डर अब भी बना हुआ है, जिसके चलते कम दर्शक ही फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। इस बीच मंगलवार को आमिर खान अपनी बेटी के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने के बाद स्पॉट हुए। इसके साथ आमिर खान लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर में फिल्म देखने वाले पहले कलाकार माने जा रहे हैं।

मंगलवार देर शाम को आमिर खान बेटी इरा के साथ मुंबई के एक सिनेमाघर के बाहर स्पॉट हुए। उन्होंने सिनेमाघर में जाकर मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख की सूरज पे मंगल भारी फिल्म देखी। सिनेमाघर के बाहर आमिर खान और इरा खान कैजुअल ड्रेस में दिखाई दिए। इस दौरान इरा ने डेनिम जैकेट के साथ प्रिंटेड क्रॉप टॉप पहना हुआ था।

वहीं आमिर खान ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहनी हुई थी। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आमिर खान और इरा ने मुंह पर मास्क भी लगाया हुआ था। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इससे पहले आमिर खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए सूरज पे मंगल भारी फिल्म को देखने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया था।

आमिर खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म को लेकर लिखा था, ‘सिनेमा हॉल में सूरज पे मंगल भरी देखने के लिए तैयार हूं। वास्तव में इतने लंबे समय के बाद, बड़े परदे के अनुभव की प्रतीक्षा है! आमिर खान के इस ट्वीट पर उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। आपको बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारी में लगे हुए हैं।

रायपुर के जिम में 17 साल के लड़के की मौत, वर्कआउट करते समय हुआ बेहोश, हार्टअटैक का अंदेशा
हिजाब विवाद : कुरान में 7 बार हिजाब का जिक्र, लेकिन ड्रेस कोड के संदर्भ में नहीं: हाईकोर्ट के फैसले पर बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
पंजाब विधानसभा चुनाव में हार: नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से दिया इस्तीफा
भारत-चीन सीमा की सड़कों के लिए 340 करोड़ रुपये मंंजूर, सेना के जवानों को मिलेगी राहत
वैशाली नगर युवा कांग्रेस की बैठक: दुर्ग संभाग के ट्रेनिंग इंचार्ज बने अमित जैन को मिली बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिना मास्क चुनाव प्रचार पर हाईकोर्ट ने आयोग और केंद्र को भेजा नोटिस दिल्ली में भी छठ पूजा समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं, हाईकोर्ट ने इजाजत देने से किया इनकार
Next Article शाहरुख के प्रशंसकों के लिए अब होगी असली दीवाली, किंग खान ने शुरू की ‘पठान’ की शूटिंग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?