ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बीच राइस मिलरों पर सख्ती, महासमुंद व बलरामपुर के चार मिलों पर कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedMahasamund

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बीच राइस मिलरों पर सख्ती, महासमुंद व बलरामपुर के चार मिलों पर कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: December 28, 2025
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धानखरीदी के बीच राइसमिलों में भारी अनियमितता सामने आ रही है। धान उठाव के बाद भी चावल जमा न करने और अवैध रूप से स्टॉक करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में प्रशासन द्वारा भी सख्ती की जा रही है। इसी कड़ी में महासमुंद में तीन राइसमिलों में प्रशासन की टीम ने दबिश दी और भारी मात्रा में धान का अवैध भंडारण पाया गया। वहीं अनियमितता पर बलरामपुर में एक राइस मिल को सील कर दिया गया है।

महासमुंद में धान के अवैध भंडारण, परिवहन और स्टॉक में गड़बड़ी के खिलाफ प्रशासन ने एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। तीन अलग-अलग मामलों में राइस मिलों से हजारों बोरा धान और चावल जब्त किए गए हैं। सरायपाली में जांच टीम ने श्री साईं राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया। जांच में स्टॉक में गंभीर कमी सामने आई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मिल से 6,000 बोरा धान और 15,470 बोरा चावल जब्त कर लिया गया। इसी तरह बसना में टीम ने दो राइस मिलों पर दबिश दी। इस दौरान श्री शिव शंकर राइस मिल से 287 बोरा और कामद राइस मिल से 407 बोरा अवैध धान जब्त किया गया। प्रशासन का कहना है कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जांच-पड़ताल का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धान उठाव के बाद भी जमा नहीं किया चावल
धान उठाव के बावजूद चावल जमा नहीं करने पर जिला प्रशासन बलरामपुर ने सख्त कार्रवाई करते हुए विकासखंड राजपुर के ग्राम कोटगगहना स्थित मित्तल राइस मिल को सील कर दिया है। खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कस्टम मिलिंग आदेश के उल्लंघन के मामले में यह कार्रवाई की है। अपर कलेक्टर और एसडीएम राजपुर की मौजूदगी में टीम ने राइस मिल का निरीक्षण किया। मौके पर मिल का मुख्य गेट बंद मिला और परिसर में कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। मिल संचालक से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। खाद्य विभाग के अनुसार विपणन वर्ष 2024-25 में मित्तल राइस मिल ने 3320 क्विंटल धान का उठाव किया था। इसके एवज में 2246.64 क्विंटल चावल जमा किया जाना था, लेकिन निरीक्षण की तिथि तक एक भी क्विंटल चावल जमा नहीं किया गया। प्रशासन ने इसे कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के गंभीर उल्लंघन मानते हुए राइस मिल को सील कर दिया है। 

धान के अवैध संग्रहण पर कार्रवाई
सूरजपुर जिले के ग्राम गंगोटी में बिना वैध लाइसेंस धान के संग्रहण एवं खरीद-फरोख्त किए जाने के मामले में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने 214 बोरी धान जब्त किया है। मामले में संबंधित दुकानदार के विरुद्ध मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम गंगोटी में संचालित एक दुकान की जांच की गई। जांच के दौरान दुकान एवं गोदाम में बिना लाइसेंस अवैध रूप से खरीदा गया धान मिला, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई। तहसीलदार ने बताया कि संबंधित दुकानदार द्वारा पूर्व में भी बिना वैध लाइसेंस के धान की अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही थी। छापेमारी के दौरान धान के साथ-साथ अन्य कृषि उपज सरसों एवं अलसी भी गोदाम में पाई गई, जिसे भी जब्त कर लिया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में की गई कार्रवाई में भी संबंधित दुकानदार के कब्जे से 740 बोरी अवैध धान जब्त किया जा चुका है।

पोरा तिहार के आयोजन में सीएम हॉउस पहुंचे विधायक, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को कांग्रेस सरकार दे रही नई पहचान:वोरा
अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने से आंध्र-उत्कल वासियों में हर्ष, विधायक रिकेश ने कहा- दुर्ग से जुडेंगे एक्स्ट्रा कोच
पॉश कालोनी में तेंदुए का तांडव, तीन घंटे तक मकानों की छतों पर मचाता रहा उत्पात मचाता
Breaking News : महिला समूह बनाकर ठगी, शातिर ने पहले झांसा दिया फिर अपने खाते में ट्रांसफर कराई रकम… आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, लिंक रोड में चेंबर ने बांटे लड्डू, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में आयोजित दिव्य हनुमंत कथा समारोह में शामिल हुए सीएम साय व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन
Next Article शक्ति दिवस पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों का योगदान अद्वितीय

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?