भिलाई। भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव व गुजरात प्रभारी मोहम्मद शाहीद गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावी तैयारियों के बीच साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने बापू को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं पूरे आश्रम का भ्रमण कर बापू की कुटिया में उनके जीवन को जानने का प्रयास किया।
बता दें कि इन दिनों युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात में उन्हें स्थानीय निकाय चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत वे गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गुजरात में स्थानीय चुनावों को लेकर मो शाहिद का कहना है कि प्रदेश में इस बार निकायों में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलेगी।
गुजरात मे स्थानीय निकाय चुनावी तैयारियों के बीच राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने साबरमती आश्रम पहुच बापू को किया नमन




