ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिका से मदद लेकर भारत पहुंचा पहला विमान, कहा- 70 साल की दोस्ती, सदा रहेंगे साथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अमेरिका से मदद लेकर भारत पहुंचा पहला विमान, कहा- 70 साल की दोस्ती, सदा रहेंगे साथ

By @dmin
Published: April 30, 2021
Share
अमेरिका से मदद लेकर भारत पहुंचा पहला विमान, कहा- 70 साल की दोस्ती, सदा रहेंगे साथ
अमेरिका से मदद लेकर भारत पहुंचा पहला विमान, कहा- 70 साल की दोस्ती, सदा रहेंगे साथ
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से प्रभावित भारत को अमेरिका से मदद की पहली खेप मिली है। शुक्रवार को सुबह अमेरिका से मदद लेकर आया विमान दिल्ली उतरा। भारत में करीब 10 दिन से हर रोज 3 लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस मिल रहे हैं। इस बीच 400 ऑक्सीजन सिलेंडर्स, करीब 10 लाख कोरोना टेस्ट किट और अन्य उपकरणों को लेकर अमेरिकी विमान इंटरनेशन एयरपोर्ट पर पहुंचा है। अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अमेरिकी दूतावास की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया है, ‘अमेरिका की ओर से कोरोना राहत को लेकर पहला विमान भारत पहुंच गया है! बीते 70 सालों की दोस्ती में अमेरिका हमेशा भारत के साथ रहा है। कोरोना संकट में भी हम साथ हैं। इसके साथ ही #USIndiaDosti भी लिखा गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिकी कंपनियों और लोगों की ओर से डोनेट किए गए उपकरणों को लेकर भी विमान आएंगे। इसी सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना से जंग में भारत के समर्थन का ऐलान किया था। एक ट्वीट में जो बाइडेन ने लिखा था, ‘जैसे भारत ने कोरोना के शुरुआती दिनों में अमेरिका को मदद की थी, जब अस्पताल दबाव में थे। अब भारत की इस जरूरत के वक्त में हम उसके साथ हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को कहा, ‘आने वाले दिनों में भारत को 100 मिलियन डॉलर की सप्लाई की जाएगी।

The first of several emergency COVID-19 relief shipments from the United States has arrived in India! Building on over 70 years of cooperation, the United States stands with India as we fight the COVID-19 pandemic together. #USIndiaDosti pic.twitter.com/OpHn8ZMXrJ

— U.S. Embassy India (@USAndIndia) April 30, 2021

इससे पहले सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच बातचीत हुई थी। इस वार्ता के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, ‘हमने दोनों देशों में कोरोना वायरस के संकट को लेकर बातचीत की। भारत को अमेरिका की ओर से की जा रही मदद को लेकर मैंने प्रेसिडेंट जो बाइडेन को धन्यवाद दिया। वाइट हाउस की ओर से जारी बयान में भी कहा गया है, ‘राष्ट्रपति ने अमेरिका की ओर से भारत को पूर्ण सहयोग देने की अपील की है, जो कोरोना संक्रमण की नई लहर से प्रभावित है। अमेरिका की ओर से भारत को आपातकालीन मदद दी जा रही है, जैसे ऑक्सीजन से जुड़ी सप्लाई, वैक्सीन मैटीरियल आदि।

भारत में कोरोना के अब तक मिले 1.83 करोड़ केस
भारत में कोरोना संक्रमण के अब तक 1.83 करोड़ केस सामने आ चुके हैं। इस आंकड़े के साथ कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के 3.22 करोड़ मामले सामने आए हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 5.7 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में अब तक 2.04 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

कपड़ों में लग गए हैं पसीने के दाग तो आपके काम आएगा नींबू
IPL-2024: ऑक्शन से पहले सीएसके ने 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज़, ये प्लेयर्स हुए रिटेन
दुर्ग से हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा की मांग, विधायक रिकेश ने पीएम मोदी और रेलमंत्री को लिखा पत्र
CG News : छत्तीसगढ़ के अफसर के खिलाफ संविदा कर्मी युवती ने कराई FIR…. चेंबर में बुलाकर धमकाने का आरोप
ऑनलाइन एफआईआर पर नंबर देख ठगी का प्रयास, पीड़ित पहुंचा थाने… साईबर फ्रॉड का यह है नया तरीका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिसंबर तक मिल सकती है मोडेर्ना की कोरोना वैक्सीन मुंबई में कोरोना के टीके फिर खत्म, तीन दिन के लिए रोका गया वैक्सीनेशन अभियान… प्रशासन की अपील घबराए नहीं सभी को लगेंगे टीके
Next Article कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा छवि खराब हुई… कोरोना के लिए चले हत्या का केस, एचसी की टिप्पणी पर अदालत पहुंचा चुनाव आयोग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?