ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी बार भी कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी बार भी कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आई है। व्हाइट हाउस के चिकित्सक सीन कोनली ने एक मेमो में लिखा, ‘इस सुबह राष्ट्रपति का दोबारा कोविड-19 के लिए टेस्ट हुआ। वह स्वस्थ हैं और उनमें कोई लक्षण नहीं मिले हैं। उनका नमूना लेने में केवल एक मिनट लगा और 15 मिनट में परिणाम आ गया।’
द हिल की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना वायरस टास्कफोर्स प्रेस ब्रीफिंग में, राष्ट्रपति ट्रंप ने कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए नर्सिंग होम के लिए नए दिशानिर्देशों की घोषणा की। इन दिशानिर्देशों में नर्सिंग होम को आदेश दिया गया है कि वह किसी भी अनावश्यक चिकित्सकीय आगंतुकों को आने की अनुमति न दें। नए दिशानिर्देशों के अनुसार नर्सिंग होम को कोविड-19 के प्रसार को रोकने में मदद करने के लिए निवासियों के एक समूह की देखभाल करने का काम एक ही स्टाफ को सौंपना चाहिए।
इसके अलावा राष्ट्रपति ने कहा कि प्रशासन नर्सिंग होम को सुझाव देता है कि स्वस्थ और बीमार निवासियों के लिए अलग-अलग क्षेत्र चिन्हित करें। ट्रंप ने कहा कि यह अभ्यास स्वास्थ्य एजेंसियों भविष्य में लंबे समय तक जारी रख सकते हैं। उनके दिशानिर्देश ऐसे समय पर सामने आए हैं जब देश भर के 140 से अधिक नर्सिंग होम कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि रोग से सुरक्षा के रूप में मास्क पहनने के दिशानिर्देश भी जल्द ही दिए जाएंगे। इस बारे में पूछे जाने पर कि क्या लोगों को मास्क पहनना चाहिए, ट्रंप ने दुपट्टे (स्कार्फ) के इस्तेमाल की सिफारिश की क्योंकि यह मास्क से अधिक मोटा होता है। उन्होंने कहा, ‘यदि लोग उसे (मास्क) पहनना चाहते हैं तो पहन सकते हैं। बहुत से मामलों में स्कार्फ बेहतर है। यह मोटा होता है।’
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1169 मौतें हुई हैं। जिसके साथ ही मृतकों की संख्या 6000 के पार पहुंच गई है। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख के पार हो गई है जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा है। इस परिस्थिति में अमेरिका अपने मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक वेंटीलेटर्स, चिकित्सा आपूर्ति और निजी सुरक्षा के लिए जरूरी सामान रूस से खरीदने के लिए राजी हो गया है।

पीएम मोदी बोले- भारत की ताकत छोटे उद्योग, मुद्रा योजना ने महिलाओं को बनाया सशक्त
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सादगी से निकली रथयात्रा, पुरी के राजा ने सोने के झाडू से की सफाई
14000 वॉलंटियर्स जलाएंगे साढ़े नौ लाख दीये, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी!
दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 4699 करोड़ की राशि स्वीकृत
कश्मीरी मुस्लिम ऐक्टिविस्ट जावेद बेग ने पंडितों से माफी मांगी, बोले-मैं गवाह हूं, गुनाह हुए हैं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 15 को हटेगा लॉकडाउन? मोदी से मीटिंग के बाद अरुणाचल CM का दावा, फिर डिलीट किया ट्वीट
Next Article इटली के इस गांव में घुस नहीं पाया कोरोना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?