ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिकी महिला का आरोप, पाक के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने किया था उसका दुष्कर्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अमेरिकी महिला का आरोप, पाक के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने किया था उसका दुष्कर्म

By @dmin
Published: June 6, 2020
Share
अमेरिकी महिला का आरोप, पाक के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने किया था उसका दुष्कर्म
अमेरिकी महिला का आरोप, पाक के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने किया था उसका दुष्कर्म
SHARE

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रहने वाली अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया डी रिची ने पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही रिची ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। 
फेसबुक लाइव में अमेरिकी ब्लॉगर ने आरोप लगाया कि साल 2011 में पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी सहित पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के दो वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। रिची ने बताया कि उस दौरान वह इस्लामाबाद स्थित प्रेसिडेंट हाउस में रहती थीं। वर्तमान में सिंथिया प्रधानमंत्री इमरान खान की सोशल मीडिया टीम में हैं।
सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए उन्होंने आरोपों को लेकर अन्य जानकारी दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि यह घटना 2011 में गृह मंत्री के घर पर हुई, उसी समय ओसामा बिन लादेन मारा गया था। मुझे लगा कि मेरे वीजा के लिए मुझे बुलाया गया है, लेकिन मुझे वहां पहुंचने पर फूल और एक नशीला पदार्थ दिया गया। 
रिची ने कहा कि मैं चुप रही क्योंकि पीपीपी सरकार में पीपीपी के गृह मंत्री के खिलाफ मेरी कौन मदद करता? हाल ही में उन्होंने मेरे परिवार पर हमला किया, इसके बाद मुझे यह खुलासा करना पड़ा। अब मैं किसी भी आरोप लगाने वाले का सामना करने के लिए तैयार हूं। 

इसके आगे, रिची ने दावा किया कि उन्होंने इस घटना के बारे में अमेरिकी दूतावास को बताया, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता की वजह से उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि मैं 2011 में घटना के बाद अमेरिकी दूतावास गई और वहां इसके बारे में बताया, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता और पाकिस्तान-अमेरिका के रिश्तों में जटिलता की वजह से कोई मदद नहीं मिली। 
अमेरिकी ब्लॉगर ने कहा कि मैं अभी पाकिस्तान के एक शानदार शख्स के साथ रिश्ते में हूं। उन्होंने मुझे इस बारे में बोलने के लिए उत्साहित किया। इसके बाद ही हम एक जोड़े के रूप में आगे कदम बढ़ा सकते हैं।
बता दें कि, 2011 में पीपीपी की सरकार सत्ता में थी। फेसबुक पर लाइव जाने से पहले, सिंथिया ने एक ट्वीट कर दावा किया कि सालों से, उसके साथ पीपीपी के उच्च रैंक के लोगों द्वारा दुष्कर्म और मानसिक प्रताडऩा की जाती रही है।

बिलासपुर जिले के केसला में बनाया गया गर्भवती महिलाओं के लिए पहला क्वारंटीन सेंटर
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये अधिकारियों को निर्देश…. सड़कों के गड्ढों की अविलंब करें मरम्मत…. जलनिकासी की व्यवस्था हो मुकम्मल
दी प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल: प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की दी जानकारी
CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस
इस बार मानसून समय से पूर्व आने की उम्मीद, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे अगले पखवाड़े तक के जरूरी टास्क…. निर्माण कार्यों में तेजी लाने दिये निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 21 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, कोरोना टेस्ट सहित ये होंगे नियम 21 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, कोरोना टेस्ट सहित ये होंगे नियम
Next Article कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?