ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यहां चुटकुले एवं गाना सुनाकर कोरोना का भय दूर कर देते हैं एम्बुलेंस के पायलेट: संक्रमितों का बढ़ाते हैं हौसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

यहां चुटकुले एवं गाना सुनाकर कोरोना का भय दूर कर देते हैं एम्बुलेंस के पायलेट: संक्रमितों का बढ़ाते हैं हौसला

By @dmin
Published: July 22, 2020
Share
Ambulance pilots remove the fear of corona by telling jokes and singing here: Encourage the infected
Ambulance pilots remove the fear of corona by telling jokes and singing here: Encourage the infected
SHARE

नारायणपुर। देश में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते ग्राफ से न सिर्फ लोगों की चिंता बढ़ती है, बल्कि आसपास डर का वातावरण भी बनता है। इस माहौल के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कोरोना संक्रमितों के बेहद करीब रहकर भी उनसे डरने की बजाए उनका हौसला बढ़ाते हैं। जिला चिकित्सालय नारायणपुर के एम्बुलेंस पायलेट (ड्रायवर) राजेश माने उन कोरोना वारियर्स में शामिल हैं, जिन्होंने पॉजटिव पाए गये हर मरीज के पास सबसे पहले पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। ये शख्स नारायणपुर जिले में पाये गये 25-30 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को घर से कोविड केयर सेंटर पहुंचा चुके हैं।

Contents
  • एहतियात के साथ निभा रहे अपनी जिम्मेदारी
  • कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षा का रखें ध्यान

एम्बुलेंस के पायलेट राजेश माने एवं उनके सहकर्मियों ने बताया कि अस्पताल जाते समय कोरोना संक्रमित व्यक्ति अत्यधिक भयभीत रहता है। हम एंबुलेंस में उनसे सकारात्मक चर्चा कर उनके डर को दूर करने का प्रयास करते हैं। कोरोना मरीजों को बताते हैं कि अब तक कोरोना के सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट आये हैं। उन्होंने बताया कि जब वे एक बार एक व्यक्ति को अस्पताल लेकर आ रहे थे जो मेरे से कम उम्र के व्यक्ति था बहुत डरा हुआ था। मैंने बड़े भाईयों की तरह उसे स्नेह दिया और भरोसा दिलाया कि तुम कुछ ही दिन में स्वस्थ होकर घर लौटोगे। मैने उसे गाने, कहानियां सुनाकर उसका ध्यान बटाया और चुटकुले सुनाकर उसे हंसाया भी।

एहतियात के साथ निभा रहे अपनी जिम्मेदारी

पायलट श्री राजेश ने बताया कि जब हम पहले कोरोना संक्रमित मरीज को लेने उसके घर पहुंचते है, तब हमें भी मन में थोड़ा डर रहता है, लेकिन पूरी एहतियात के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। संक्रमितों का आंकड़ा बढऩे लगा तो चुनौती और भी बढ़ गयी हैं। गर्मी में पीपीई किट पहनकर ड्यूटी करने से कभी-कभी चक्कर व डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। लेकिन हम यह संकल्प ले चुके हैं, कि इस अप्रत्याशित कोरोना काल में ईश्वर ने हमें सेवा का जो अवसर दिया है उसे जिम्मेदारी व समर्पण के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने विडियो संदेश में स्वास्थ्य, पुलिस एवं सफाई कर्मियों द्वारा विषम परिस्थिति में जो सेवाभाव व समर्पण दिखा रहे हैं, उसकी हौसल अफजाई करते हुए तारीफ भी की थी। जिससे श्री राजेश माने और उनके साथी में नये उत्साह का संचार हुआ था।

कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षा का रखें ध्यान

पायलट राजेश ने बताया कि जब हम कोरोना संक्रमित मरीज को एम्बुलेंस में लेकर कोविड केयर सेंटर ले जाते हैं, तो इस दौरान उनसे बातचीत भी करते हैं। बातचीत में कोरोना संक्रमित मरीजों बताते है कि कोरोना से बचने के लिए सुरक्षा रखना बहुत जरूरी है। अपने बचाव के लिए मास्क का उपयोग, हाथों को साबुन या सेनेटाइजर से समय-समय पर साफ-करना, सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही शासन द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी की गयी एडवाइजरी का भी पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। हम लोगों ने इसमें लापरवाही बरती, इसीलिए हम लोग कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। श्री माने ने बताया कि मरीज को ले जाने से पहले सुरक्षा के सभी उपाय किये जाते हैं। जिसमें पीपीई पहनना, दस्ताने, मास्क, शू-कवर आदि शामिल होता है। कोविड केयर सेंटर पहुंचने के बाद वहां एम्बुलेंस को पूरी तरह से सेनेटाइज भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वयं और मरीजों के पीने के लिए गर्म पानी भी रखते हैं।

बस्तर फाइटर के जवान ने की खुदकुशी, खुद की पिस्टल से मार ली गोली… जांच में जुटी पुलिस
आईआईटी भिलाई की रिसर्च टीम ने डेवलप की लोहे से प्लास्टिक और पॉलिमर बनाने की विधि
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : उदंती-सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र में 6 शिकारी गिरफ्तार, तीर-कमान, फदा व जाल बरामद
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘चीन के शुभचिंतकों’ को चुनाव में जवाब देगी जनता
नशा मुक्ति पर बोले एएसपी ग्रामीण विवेक शुक्ला, नशा अपराध के लिए प्रेरित करता है अपनों से दूर करता है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है आलू, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Next Article Development work will be done in Sector-1 at a cost of 9 lakh 32 thousand 9 लाख 32 हजार की लागत से सेक्टर-1 में होंगे विकास कार्य: महापौर देवेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?