ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर भारत, अंबानी ने छीना जैक मा का ताज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर भारत, अंबानी ने छीना जैक मा का ताज

By @dmin
Published: April 8, 2021
Share
रिलायंस ने रचा इतिहास, तोड़ा बाजार पूंजीकरण का अपना ही रिकॉर्ड
रिलायंस ने रचा इतिहास, तोड़ा बाजार पूंजीकरण का अपना ही रिकॉर्ड
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने चीनी कारोबारी जैक मा को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान फिर हासिल कर लिया है। फोब्र्स पत्रिका की ताजा सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में अमेरिका और चीन के बाद सबसे अधिक अरबपति भारत में हैं। किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक 724 अरबपति अमेरिका में हैं। इसके बाद 698 अरबपतियों के साथ चीन है और भारत 140 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद जर्मनी और रूस का स्थान है।

लगातार चौथे साल शीर्ष पर जेफ बेजोस
फोब्र्स की दुनिया के अरबपतियों की 35वीं वार्षिक सूची में अमेजन के सीईओ और संस्थापक जेफ बेजोस लगातार चौथे साल शीर्ष पर हैं। फोब्र्स ने कहा कि बेजोस की शुद्ध संपत्ति 177 अरब अमरीकी डॉलर है, जो एक साल पहले 64 अरब अमरीकी डॉलर थी।

दूसरे स्थान पर एलन मस्क
इस सूची में दूसरे स्थान पर स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति में डॉलर की मद में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई। मस्क की कुल संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 126.4 अरब डॉलर बढ़कर 151 अरब डॉलर हो गई। पिछले साल वह 24.6 अरब डॉलर के साथ इस सूची में 31वें स्थान पर थे। फोब्र्स ने कहा कि इसकी मुख्य वजह टेस्ला के शेयरों में 705 फीसदी की बढ़ोतरी है।

मुकेश अंबानी को मिला 10वां स्थान
भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को वैश्विक अरबपतियों की सूची में 10वां स्थान मिला। उन्होंने 84.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का दर्जा फिर पा लिया। पिछले साल चीन के जैक मा एशिया के सबसे धनी व्यक्ति थे। इस सूची में मा पिछले साल के 17वें स्थान से गिरकर 26वें स्थान पर आ गए।

भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति को मिला 24वां स्थान
भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी 50.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपतियों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर हैं। हालांकि सूची जारी होने के बाद मुनाफावसूली के कारण अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट आई और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडाणी की नेटवर्थ एक दिन में 3.03 अरब डॉलर यानी करीब 22,543 करोड़ रुपये घट गई। 

भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति को मिला 71वां स्थान
एचसीएल टेक्नालॉजीज के संस्थापक शिव नाडर, भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और विश्व स्तर पर उनका 71वां स्थान हैं। उनकी कुल संपत्ति 23.5 अरब अमरीकी डॉलर है।

169वें स्थान पर साइरस पूनावाला
पूनावाला समूह के चेयरमैन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनावाला वैश्विक सूची में 169वें स्थान पर और भारतीय अरबपतियों की सूची में सातवें स्थान पर हैं।

कोरोना के कारण बंद पड़ी सिटी बसें फिर से होंगी शुरू…. कलेक्टर ने दिए निर्देश…. जल्द दिखेंगी सड़कों पर बसें
महामारी की मंदी के बाद अब मॉनसून ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन
किसान कल्याण के लिए डिजिटल माध्यमों से नई रणनीतियाँ तैयार: दक्ष वैद्य साहू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी प्रतिज्ञा ने थामा सपनों का रास्ता
योग आयोग द्वारा राजधानी में 19वें नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिना मास्क चुनाव प्रचार पर हाईकोर्ट ने आयोग और केंद्र को भेजा नोटिस बिना मास्क चुनाव प्रचार पर हाईकोर्ट ने आयोग और केंद्र को भेजा नोटिस
Next Article कोरोना के बिगड़े हालात पर मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक, ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल कोरोना के बिगड़े हालात पर मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक, ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?