ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गजब का चोर : दुर्ग एसपी को देने लगा ज्ञान, बताया कैसे रोकें चोरियां, किस समय पर होनी चाहिए गश्त…. देखें Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

गजब का चोर : दुर्ग एसपी को देने लगा ज्ञान, बताया कैसे रोकें चोरियां, किस समय पर होनी चाहिए गश्त…. देखें Video

By Mohan Rao
Published: April 11, 2023
Share
दुर्ग पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा
SHARE

भिलाई Bhilai. पुरानी भिलाई, नंदिनी व कुम्हारी में अलग अलग ज्वेलरी शॉप में चोरी के करने वाले एक शातिर को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने चोरी का सामान गिरवी रखने वाले एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने जब चोर को मीडिया के सामने पेश किया तो वह पुलिस को ही ज्ञान देने लगा। चोर ने पुलिस को ऐसे कई उपाय बताए जिससे कि चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता है। इस दौरान एसपी अभिषेक पल्लव भी चोर के सुझावों को सुनते। बहरहाल पुलिस ने शातिर चोर की निशानदेही पर ढाई लाख रुपए का मशरुका बरामद किया है। आगे की कार्रवाई संबंधित थानों द्वारा की जा रही है।

बता दें चोरी की एक शिकायत कुम्हारी निवासी गुरूदयाल मसंद 21 मार्च को लिखाई थी। उन्होंने बताया था कि 20-21 मार्च की दरमियानी रात को उसके दुकान से सोने की अंगूठी व चांदी के सिक्के चोरी हो गए। इसी प्रकार शिवपुरी जामुल निवासी अरविंद कुमार उमरे ने 1 अप्रैल को थाने पहुंचकर बताया कि इनका नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरमुन्दा में सुहानी ज्वेलर्स के नाम की दुकान है । 28-29 मार्च की दरमियानी रात को उनकी दुकान से आर्टिफिशियल ज्वेलरी व चांदी की ज्वेलरी के साथ इलेक्ट्रानिक तराजू भी चोरी हो गया। इसी प्रकार भिलाई तीन निवासी रोहित कुमार देवांगन ने भी 27 मार्च की रात को उसकी विश्वास ज्वेलर्स में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इन तीनों ही मामलों में पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

मामले में चोर की तलाश के लिए आसपास के 150 सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर 2 संदेहियों की पहचान की गई। इसके आधार पर चंदनीडीह रायपुर निवासी संजय कुमार चौहान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में संजय चौहान ने तीनों चोरियां अपने साथी दीपक राजपूत के साथ मिलकर करने की बात बताई। जेवर आपस में बांटने के साथ ही कुछ जेवर अपने एक साथी कुम्हारी निवासी सूर्योत्तम सिंदुर के माध्यम से गिरवी रखने की बात बताई। पुलिस ने सूर्योत्तम सिंदुर को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी दीपक राजपूत फरार है। आरोपी के पास से पुलिस ने 100 फीसदी चोरी का सामान बरामद किया है जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए है। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयु से एएसआई शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र मढरिया, विजय शुक्ला, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, डी प्रकाश, रिन्कू सोनी, नितिन ठाकुर, भावेश पटेल, राकेश कुमार, अमित दुबे, थाना पुरानी मिलाई से प्रधान आरक्षक राजेश साहू, थाना नंदिनी से एएसआई बेनी सिंह राजपूत व थाना कुम्हारी से एएसआई मानसिंह सोनवानी की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

चोर ने चोरी रोकने के बताए उपाय
मीडिया के सामने जब एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपी संजय चौहान की क्लास लगाई तो इस बीच वे चोर से पूछ बैठे कैसे चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता है। इस पर चोर ने सुझाव दिया कि बड़े कैमरों की जगह पावरफुल स्पाइक कैमरे लगवाए जाएं। बाजारों में गार्ड लगवाना चाहिए। यही नहीं चोर ने यह भी बताया आधी रात के बाद 2 से 3 बजे का समय चोरी का उपयुक्त समय होता है तो इस समय पर पुलिस को गश्त करनी चाहिए। कोई भी संदिग्ध दिखे तो केवल नाम पूछकर न छोड़ा जाए बल्कि उसका आईकार्ड चेक पूरी तसल्ली करनी चाहिए। चोर ने पुलिस को एक सुझाव यह भी दिया कि रात में सिविल ड्रेस में गश्त करने के बजाय वर्दी में करें ताकि पुलिस के डर से चोरी न हो। चोर ने ऐसे ही कई और सुझाव दिए। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के साथ ही एएसपी संजय ध्रुव सहित अन्य अफसर भी चोर के सुझाव सुन रहे थे।

BIg Accident : अनियंत्रित कार नहर में गिरी, चार महिलाओं और तीन बच्चों सहित आठ की मौत
Breaking News : छत्तीसगढ़ में दृश्यम फिल्म जैसा एक और मामला, पत्नी की हत्या कर दफना दी लाश… हैरान कर देगी हत्याकांड की यह कहानी
नए लॉन्च किए गए आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन से ग्राहकों को रिटायरमेंट बचत बढ़ाने में मिलेगी मदद
Big news : मेकाहारा में 325 करोड़ से बनेगा 7 मंजिला 700 बिस्तर अस्पताल, मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
ट्विनसिटी में उत्साह: श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन पर शहर में दिवाली सा माहौल, दिए व पटाखे जलाकर मनाई खुशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News : किराएदारों के लिए खुद का मकान लेने का मौका, भिलाई निगम में शुरू हुई प्रक्रिया… 31 मई तक करें आवेदन
Next Article क्या किडनी स्टोन भी हो सकता है कैंसर का लक्षण? जांच जरूरी क्या किडनी स्टोन भी हो सकता है कैंसर का लक्षण? जांच जरूरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?