ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जगदलपुर में इंडिया गेट की तर्ज पर विकसित की जा रही है अमर वाटिका… मुख्यमंत्री बघेल ने किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

जगदलपुर में इंडिया गेट की तर्ज पर विकसित की जा रही है अमर वाटिका… मुख्यमंत्री बघेल ने किया लोकार्पण

By Mohan Rao
Published: January 26, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया अमर वाटिका का लोकार्पण
SHARE

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंडिया गेट की तर्ज पर विकसित की गई अमर वाटिका का लोकार्पण किया। बस्तर की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए अपने प्राणों की आहुति देने पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों और नागरिकों की याद में अमर वाटिका निर्मित की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर की शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद जवानों को अमर वाटिका के शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अमर वाटिका में करीब 60 फीट ऊंचा शहीद स्मारक बनाया गया है। शहीद स्मारक के पास एक काले ग्रेनाइट की दीवार में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के नाम लिखे गए हैं। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और शहीदों की याद में वाटिका में नारियल का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री ने अमर वाटिका में निर्मित ‘माटा लोना’ (संवाद गृह) में बच्चों द्वारा बदलते बस्तर की थीम पर प्रस्तुत की गई नृत्य नाटिका का अवलोकन किया और बच्चों की प्रभावी प्रस्तुति की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 4 वर्षों में राज्य शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करने में सफलता मिली है। नक्सली घटनाओं में 65 प्रतिशत की कमी आई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा है और सुगम यातायात के लिए पुल पुलियों का बड़े पैमाने पर निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में संचार और कनेक्टिविटी सुविधा बढ़ी है। लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। बस्तर अब बदल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए अपनी जिंदगी कुर्बान करने वाले जवानों और नागरिकों की याद में अमर वाटिका का निर्माण किया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों को हमारे सुरक्षा बल के जवानों और नागरिकों के बलिदान की याद दिलाता रहेगा।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने अमर वाटिका की परिकल्पना की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, जगदलपुर महापौर सफिरा साहू सहित कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र मीणा अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहा कोरोना, आवासीय विद्यालय में 14 छात्राओं समेत 16 लोग संक्रमित
कई अपराधी सरकारी डॉक्टरों के टालमटोल और लेटलतीफी के कारण पुलिस और अदालती कार्यवाही से बच रहे?
प्रदेश में थम नहीं रहा संक्रमण: पिछले 24 घंटों में सामने आए 295 नए मामले, रायपुर जिले में लगातार मिल रहे बड़ी संख्या में पॉजिटिव
रायपुर एम्स में रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम का शुभारंभ, सीएम साय बोले- चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम
एक और कीर्तिमान: ‘समावेशी विकास’ में देश के 5 बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ भी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Crime : खुर्सीपार में दिनदहाड़े लूट, युवक को सरेराह पीटकर नगदी व मंगलसूत्र लूटा… चंद घंटों में हुए गिरफ्तार
Next Article रेप पीडिता को मिलेगी सुरक्षा, मुख्यमंत्री बघेल ने दिया निर्देश, नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर है रेप का आरोप

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?