ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हमेशा फायदे में रहेंगे, जब भी खाने हों फ्रूट्स इस तरह खाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

हमेशा फायदे में रहेंगे, जब भी खाने हों फ्रूट्स इस तरह खाएं

By @dmin
Published: July 4, 2020
Share
SHARE

हमारा जीवन तीन चीजों पर आधारित है। इनमें शरीर, दिमाग और आत्मा सम्मिलित हैं। जीवन के इन तीनों आधारों को संबल देते हैं, अच्छा भोजन, अच्छी नींद और सकारात्मक सोच। हमारा शरीर उस समय सबसे अच्छे तरीके से काम कर पाता है, जब वह पूरी तरह स्वस्थ हो। ऐसे ही हमारा मन तब बहुत अच्छा परिणाम दे पाता है, जब वह पूरी तरह तनावमुक्त हो। लेकिन आज के समय में हमारी जो जीवनशैली है, उसमें हर दिन स्वस्थ शरीर और तनावमुक्त दिमाग रख पाना लगभग असंभव है…

Contents
  • फल चुनने का सही तरीका
  • फल खाने का सही तरीका
  • फल खाने का सही समय

फल चुनने का सही तरीका

फल खरीदना भी एक कला है। वो लोग वास्तव में बहुत किस्मतवाले हैं, जिन्हें बचपन में अपने दादी-दादाजी के साथ बाजार घूमने और खरीदारी करने का अवसर मिला। क्योंकि वास्तविक जीवन की जो शिक्षा हमें अपने बड़ों से मिल सकती है, वो किसी भी किताब से हासिल कर पाना संभव नहीं है।
यही बात फलों को खरीदने में भी लागू होती है। फल हमेशा मौसम के हिसाब से खरीदने चाहिए। मतलब, आजकल बाजार में स्टोर किए हुए फल और सब्जियां सब कुछ मिलता है। हर फल और सब्जी को आप हर सीजन में खरीद सकते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि ये फल और सब्जियां आपको लाभ भी पहुंचाएंगे।
बिना मौसम के फल और सब्जियों को स्टोर करके रखना और फिर विपरीत मौसम में उनका सेवन करना, एक तरह से प्रकृति के विपरीत जानेवाली बात है। क्योंकि प्रकृति हमें मौसम के हिसाब से वे फल और सब्जियां देती है, जो हमारे शरीर को पोषण देकर उसे स्वस्थ रख सके।

फल खाने का सही तरीका

फलों को हमेशा तभी खाना चाहिए, जब वे ताजे हों। उन्हें कई दिन रखकर खाने से हानि तो कुछ नहीं होती है लेकिन फल खाने का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। क्योंकि रखे हुए फल जैसे-जैसे पुराने होते जाते हैं, वैसे-वैसे उनकी पोषण क्षमता कम होती जाती है।
फलों को हमेशा धुलकर ही खाना चाहिए। कोशिश करें जिन फलों को आप छिलके सहित खा सकते हैं, उन्हें छिलके के साथ ही खाएं। जैसे सेब, नाशपाती, अमरूद, चीकू आदि। इन फलों के छिलके फाइबर युक्त होते हैं और इनमें बड़ी मात्रा में पोषण होता है।
फलों को काला नमक लगाकर खाने से फल का स्वाद तो बढ़ ही जाता है, साथ ही हमारा पाचन भी बेहतर होता है। काला नमक सुपाच्य होता है और हमारे पेट को साफ करने में सहायक होता है। फलों से मिलनेवाला फायबर पेट में जमा गंदगी को साफ करता है तो काला नमक कोशिकाओं के पोषण में सहायता करता है।

फल खाने का सही समय

फलों को कभी भी खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए। फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के बाद और लंच से पहले का वक्त होता है। इसके अलावा आप दोपहर के खाने और रात के भोजन के बीचवाले वक्त में भी फल खा सकते हैं।
कोशिश करें कि जो भी फल खाएं उसे सूर्य छिपने से पहले खा लें। क्योंकि ज्यादातर फलों में नैचरल शुगर होती है। यह हमारे शरीर को ऊर्जा देने का काम करती है। रात के समय फल खाने से हम उस ऊर्जा का उपयोग नहीं कर पाते हैं तो उस एनर्जी के कारण हमें समय पर नींद नहीं आ पाती है।

नहीं पड़ेगी कंसीलर लगाने की जरूरत, घर पर ही बनाएं ये 4 अंडर आई क्रीम
होंठों पर लिपस्टिक लगाने का ये है सही तरीका
जब चुनें अपनी त्वचा के लिए स्क्रबर, इन बातों का रखें ध्यान…
स्वास्थ्य मंत्री ने पीएचसी बंजारीडाड का किया आकस्मिक निरीक्षण, भर्ती मरीजों से की बातचीत, सुविधाओं का लिया जायजा
लेट्यूस की पत्तियों को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई स्वास्थयवर्धक फायदे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आकाशीय बिजली गिरने से 12 की मौत, दर्जनों झुलसे आकाशीय बिजली गिरने से 19 की मौत, दर्जनों झुलसे
Next Article Minister Tamradhwaj Sahu reviewed the works in the district in-charge मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रभारी जिले में की कार्यों समीक्षा: कहा समय पर हो लोक सेवा गांरटी के आवेदनों का निराकरण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?