ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका

By Poonam Patel
Published: November 28, 2026
Share
राज्यपाल ने एम्स रायपुर में आईआरआईए छत्तीसगढ़ के 16वें वार्षिक सम्मेलन का किया शुभारंभ
राज्यपाल ने एम्स रायपुर में आईआरआईए छत्तीसगढ़ के 16वें वार्षिक सम्मेलन का किया शुभारंभ
SHARE

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक के अनुभव, मानवीय संवेदनशीलता और शारीरिक परीक्षण का विकल्प नहीं हो सकती। चिकित्सा सेवा में तकनीक के साथ मानवीय स्पर्श और रोगी के प्रति संवेदनशील व्यवहार भी आवश्यक है।

राज्यपाल ने शिनवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआर आईए), छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के 16वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ अवसर पर उक्त बातें कही। इस अवसर पर एम्स रायपुर के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, आइ आर आइ ए के अध्यक्ष डॉ पुष्पराज भटले, छत्तीसगढ़ चौप्टर के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र के. बूधे सहित वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट, फैकल्टी सदस्य और रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित थे। राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

रेडियोलॉजी ने रोगों की पहचान और उपचार को नई दिशा दी

अपने उद्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि एक्स-रे का आविष्कार चिकित्सा विज्ञान में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। रेडियोलॉजी ने रोगों की पहचान और उपचार को नई दिशा दी है। आज यह क्षेत्र एक्स-रे से आगे बढ़कर अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और अन्य अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीकों तक पहुंच चुका है। इन तकनीकों ने चिकित्सा निदान को अधिक प्रभावी बनाया है।

चिकित्सकों को तकनीक का उपयोग विवेक और संवेदन – शीलता के साथ करना चाहिए

श्री डेका ने कहा कि चिकित्सकों को तकनीक का उपयोग विवेक और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक सर्जरी और आधुनिक उपकरण चिकित्सा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इनके पीछे मानव मस्तिष्क, कौशल और अनुभव की भूमिका सर्वोपरि है। चिकित्सकों को तकनीक का उपयोग विवेक और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।

चिकित्सक का रोगी से संवाद, मन में भरोसा पैदा करता है

राज्यपाल ने रोगियों के शारीरिक परीक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि चिकित्सक का रोगी से संवाद, परीक्षण और संवेदनशील व्यवहार उसके मन में भरोसा पैदा करता है। आधुनिक इमेजिंग तकनीक के साथ चिकित्सकीय अनुभव और सूक्ष्म अवलोकन भी सटीक निदान के लिए जरूरी हैं। उन्होंने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधानचंद्र रॉय का उदाहरण देते हुए चिकित्सकीय अंतर्दृष्टि और अनुभव के महत्व को रेखांकित किया।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने में सहायक

राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में इंटरनेट तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी तकनीकें समय पर चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने में सहायक हो सकती हैं। विशेषकर आपातकालीन परिस्थितियों में इनका उपयोग जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर करें 

श्री डेका ने डिजिटल लत और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर भी चिंता व्यक्त की। राज्यपाल ने तकनीक के संतुलित उपयोग, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा जरूरत पड़ने पर परामर्श लेने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात करना और समय पर सहायता लेना जरूरी है।

चिकित्सा सेवा संवेदनशीलता, विश्वास और सेवा भावना का अभिन्न अंग है

राज्यपाल ने चिकित्सकों से रोगियों के साथ विश्वासपूर्ण संवाद स्थापित करने तथा रोगियों को अपनी समस्याएं खुलकर बताने का अवसर देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि संवेदनशीलता, विश्वास और सेवा भावना भी इसका अभिन्न अंग हैं। सम्मेलन के आयोजकों ने राज्यपाल के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।

सम्मेलन में प्रदेशभर के रेडियोलॉजिस्ट रेडियोलॉजी एवं मेडिकल इमेजिंग के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और प्रगति पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

गहलोत सरकार के लिए मुसीबत बना फोन टैपिंग का मुद्दा, विधानसभा में घेरने की तैयारी में भाजपा
डबरा पारा पुल पर ट्रक के खराब होने से लगा दो किलोमीटर लंबा जाम
थैलसीमिया अनुवांशिक बीमारी है, जागरूकता है बचाव का उपाय, बी अवेयर,शेयर,एंड केअर की थीम पर मनाया जाएगा थैलसीमिया दिवस
सीएम बघेल का पीएम मोदी को खत, लिखा-आरक्षण के संशोधित प्रावधान को नवमीं सूची में शामिल करने का किया आग्रह
ई-श्रम कार्ड बनाने यहां लगेगा शिविर, श्रमायुक्त ने जारी किया शेड्यूल, जानिए क्या है श्रम कार्ड के फायदे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
Next Article नौ गांवों के अबूझमाड़िया परिवारों को मिली रोशनी की सौगात, बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों की दिनचर्या हुई आसान अबूझमाड़ के दुर्गम वनांचलों में सौर ऊर्जा से जगमगाए 64 घर, पीएम जनमन योजना बनी बदलाव की नई किरण

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?