मुंगेली/ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। एक गरिमामय समारोह में रत्नावली कौशल ने आलोक सिंह ठाकुर जी को लाल गुलाबों का आकर्षक पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर रत्नावली कौशल ने कहा कि आलोक सिंह ठाकुर ने अगस्त 2025 में भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष पदभार ग्रहण किया था, तब से वे किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में मोर्चा ने धान खरीदी में अंतर राशि भुगतान, कृषि बजट में 10,000 करोड़ का ऐतिहासिक प्रावधान एवं गौ धाम योजना जैसे कदमों का सफल प्रचार-प्रसार किया।
रत्नावली कौशल ने कहा, “आलोक सिंह ठाकुर जी का नेतृत्व किसान मोर्चा को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, गौ धाम योजना एवं जैविक खेती को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान है।”
रत्नावली कौशल ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा भाजपा किसान भाइयों के बीच ‘विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। समारोह में अन्य पदाधिकारियों ने भी ठाकुर जी का सम्मान किया तथा किसान मोर्चा की संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की।




