ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रियंका हत्याकांड की जांच में ढिलाई का आरोप, समाज के लोग पहुंचे गृहमंत्री के पास… फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

प्रियंका हत्याकांड की जांच में ढिलाई का आरोप, समाज के लोग पहुंचे गृहमंत्री के पास… फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग

By Mohan Rao
Published: November 22, 2022
Share
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को ज्ञापन सौंपते समाज के प्रतिनिधि
SHARE

भिलाई। बिलासपुर में हुई भिलाई की होनहार युवती प्रियंका सिंह की हत्या के बाद जांच में ढिलाई का आरोपी लगाते हुए समाज के लोगों ने छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गृहमंत्री से मांग की गई कि प्रियंका सिंह के हत्यारे को कड़ी सजा मिले और इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की गई। समाज के प्रतिनिधियो के साथ ही गृहमंत्री ने बिलासपुर एसपी को फोन लगाया और इस मामले में गंभीरता से जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रियंका सिंह हत्या के मामले में क्षत्रिय कल्याण सभा के अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में समाज लोग साथ मिलकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से मिले। क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने इस जघन्य व् नृशंस हत्या के मामले को  फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट  में चलवा कर पीडित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस दौरान क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल के सामने ही गृह मंत्री ने बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर को फ़ोन कर इस मामले की विवेचना में किसी भी प्रकार की कोई चूक न करने की सख्त हिदायत दी। गृह मंत्री ने क्षत्रिय समाज को इस मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद समाज के प्रतिनिधि दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल अनुसुइया उइके के नाम भी ज्ञापन सौंपा।

क्षत्रिय कल्याण  सभा के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अजीत सिंह के साथ पीड़िता के परिवार से दादा सुरेश सिंह, चाचा कमलेश सिंह, चाचा राकेश सिंह, समाज के उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंत्री शैलेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, उदय सिंह, माधव  सिंह, सुरेश चंद, पार्षद  दया सिंह, पार्षद अरुण सिंह, संजय  सिंह राठौर, संतोष  कुमार सिंह, अशोक सिंह, हर्षवर्धन सिंह, रमा शंकर सिंह, पुरोषत्तम  सिंह, सतीश सिंह, धनंजय सिंह, रामनारायण सिंह, अतेंद्र सिंह, अजय सिंह, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

राज्यस्तरीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में जशपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, तीन गोल्ड और दो सिल्वर जीते
आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
खतरे की घंटी: कोरोना मामलों में आया फिर से उछाल, एक दिन में सामने आए 35 हजार से अधिक केस
कोहरे ने फिर रोकी ट्रेनों की रफ्तार, ‘भारत बंद’ से पड़ सकती है दोहरी मार
लॉकडाउन के दौरान महिला थाना की बड़ी उपलब्धि: घरेलू हिंसा के कई मामलों को काउंसलिंग से सुलझाया, दर्ज हुआ केवल एक मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं ड्राई शैंपू, जानिए 5 तरीके
Next Article Aero Modeling Workshop: बच्चों ने पांच दिन में बनाए एयरो प्लेन, समझाए गए उड़ाने के बेसिक सिद्धांत Aero Modeling Workshop: बच्चों ने पांच दिन में बनाए एयरो प्लेन, समझाए गए उड़ाने के बेसिक सिद्धांत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?