ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 3 इडियट्स में काम करके मशहूर हुए अली फजल, विदेशी फिल्मों में भी बिखेर चुके जलवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

3 इडियट्स में काम करके मशहूर हुए अली फजल, विदेशी फिल्मों में भी बिखेर चुके जलवा

By @dmin
Published: November 20, 2020
Share
SHARE

अभिनेता अली फजल इन दिनों फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में छाए हुए हैं। उनके द्वारा निभाए तमाम किरदार लोगों को खूब पसंद आए हैं। 1986 में लखनऊ में जन्मे अली फजल का परिवार मुख्यत: इलाहाबाद का रहने वाला है। अली फजल जब 18 साल के थे तब उनके माता पिता अलग हो गए। उनका पालन पोषण उनकी नानी के यहां हुआ। अली फजल ने अपनी स्कूली पढ़ाई लखनऊ और देहरादून से की।

स्कूली दिनों से ही अली फजल ड्रामा, प्ले और डिबेट में हिस्सा लेते थे। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दिनों से उन्होंने थियेटर में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने स्क्रीन पर अपना डेब्यू 2008 में रिलीज हुई इंग्लिश फिल्म ‘द अदर एंड ऑफ द लाइन में कैमियो से की थी। इसके बाद वह 2009 में अमेरिकी टीवी मिनी सीरीज ‘बॉलीवुड हीरो में नजर आए थे। निर्देशक सईद अख्तर मिर्जा ने कॉलेज के दौरान उन्हें एक प्ले में देखा। इसके बाद उन्होंने अली को फिल्म ‘एक ठो चांस (2009) में मौका दिया।

निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स में सभी ने अली फजल को नोटिस किया। फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस था। अली फजल पृथ्वी थियेटर में एक प्ले कर रहे थे जहां 3 इडियट्स के प्रोडक्शन हाउस के एक व्यक्ति ने उन्हें देखा और हिरानी को उनका नाम सुझाया। फिल्म में अली फजल ने एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट जॉय लोबो का किरदार किया। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 2017 में जूडी डेंच के साथ स्टीफन फ्रीयर्स द्वारा निर्देशित ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल में अली ने काम किया। अगले साल 2021 वे हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द नील में नजर आएंगे।

अली को बास्केटबॉल और फुटबॉल खेलना बहुत पसंद है। एक एथलीट होने के साथ-साथ वे एक बेहतरीन गिटारिस्ट भी हैं। अली फजल ने फिल्म ‘फुकरे में एक म्यूजिशियन का किरदार निभाया था। इसकी एक वजह शायद यह भी है कि असल जिंदगी में भी वे गिटारिस्ट हैं। इसके साथ ही अली को कविताएं लिखने का भी शौक है।
अली फजल लंबे समय से अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने इसी साल अप्रैल महीने में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की योजना बनाई थी लेकिन जून महीने में अली ने अपनी मां को खो दिया। पहले कोरोना फिर मां के निधन की वजह से उन्होंने फिलहाल शादी टाल दी।

डिजिटल पेमेंट से आसान हुआ सफर, रायपुर मंडल के स्टेशनों में टिकट काउंटरों पर ऑन लाइन भुगतान की सुविधा
6 साल के बच्चे के साथ ऐसी हैवानियत कि काँप जाएगी रूह, बेरहमी से पिटाई के बाद आंखों में डाला गोंद
भारत में कोरोना: नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी…. बीते 24 घंटे में मिले 2.11 लाख नए केस… 3842 की मौत
संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर को राजधानी में संविधान दिवस पदयात्रा का होगा आयोजन
प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर तैयार कर रही हैं हर्बल गुलाल बिहान दीदियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लव जिहाद कानून: फैमिली कोर्ट के पास होगा विवाह को रद्द करने का अधिकार, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी लव जिहाद कानून: फैमिली कोर्ट के पास होगा विवाह को रद्द करने का अधिकार, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी
Next Article जल्द ही आने वाली है अनिकृति चौहान और दिलेश साहू का छत्तीसगढ़ी सांग तोर मुस्कान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?