ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन का सम्मेलन संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन का सम्मेलन संपन्न

By @dmin
Published: November 26, 2019
Share
SHARE

भिलाई। अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन का दुर्ग जिला सम्मेलन साहित्य परिसर सेक्टर 10 में संपन्न हुआ। सम्मेलन में दुर्ग, भिलाई के अलावा पाटन, गुंडरदेही, धमधा, कुम्हारी, चरोदा, अंजोरा के साथी शामिल हुए। आयोजन को मुख्य अतिथि देशबन्धु पत्र समूह के प्रधान संपादक ललित सुरजन ने अपने प्रेरक उदबोधन में कहा कि, शांति, एकता व सद्भावना की न केवल देश में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय जगत में महती आवश्यकता है।
दुनिया के अनेक लोकतांत्रिक देश संकट में है। साम्राज्यवादी देश सैन्य बलों की ताकत पर निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने का लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने काश्मीर, उत्तरप्रदेश व महाराष्ट्र की अनेक गंभीर समस्याओं पर चर्चा की। बनारस वि.वि. में संस्कृत प्राध्यापक फिरोज खान की नियुक्ति को मुद्दा बनाकर आंदोलन करने पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया। 01 दिसंबर को रायपुर में होने जा रहे प्रादेशिक सम्मेलन व 3, 4, 5 जनवरी को रायपुर में संपन्न होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री बदरूद्दीन कुरैशी ने संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण उदबोधन में कहा कि, चंदूलाल चंद्राकर के समय में इस तरह की वैचारिक गोष्ठियाँं हुआ करती थीं। आज बहुत दिनों बाद यादें ताजा हो गई। देश को आज गाँंधी जी की सदभावना की बड़ी जरूरत है, तभी फासिस्ट ताकतों से लड़कर लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू के योगदानों का स्मरण किया। विशिष्ट अतिथि प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष लोकबाबू ने बताया कि पूर्व में वे शांति एवं एकता संगठन का काम करते रहे हैं। भिलाई-दुर्ग जिले में संगठन की जड़ें मजबूत है। साहित्य का लक्ष्य ही अंधेरे के खिलाफ लडऩा है। इसके पूर्व प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई के अध्यक्ष व प्रांतीय संगठन मंत्री परमेश्वर वैष्णव ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन व अतिथियों का सारगर्भित परिचय जिला अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने दिया। उन्होंने बताया कि, शांति व एकजुटता संगठन के 5 सौ सदस्य जिले भर में बनाए जा चुके हैं। आभार प्रदर्शन व अपनी महत्वपूर्ण टिप्पणी कामरेड विनोद सोनी ने दी। जिला सम्मेलन की सुचारू व्यवस्था को बनाए रखने का कार्य संगठन के सचिव वीरेन्द्र पटनायक ने किया।
इस अवसर पर विनोद सोनी, संतोष झांझी, मणिमय मुखर्जी, वीरेन्द्र पटनायक, मुमताज, शिशी कुमार श्रीवास्तव, पी.के. श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव, नवीन तिवारी, बुद्धिलाल पाल, समयलाल साहू, जावेद खान, अरूण ठक्कर, अनिता करमेकर, दुर्गा प्रसाद पारकर, बी.पोलम्मा, प्रदीप वर्मा, हाजी रियाज गौहर, अविनाश सिपाहा, प्रशांत कानस्कर, उज्जवल प्रसन्नो, सतेन्द्र देवांगन, डॉ.बी.पी. द्विवेदी, शेख निजाम राही, घनश्याम सोनी, राजनारायण श्रीवास्तव, रविशंकर कलौसिया, टी.एन. कुशवाहा, उमाशंकर मिश्रा, प्रतिभा श्रीवास्तव, सोनम बन्सोड़, प्रीति वासनिक, अमित श्रीवास्तव व आरूष की प्रेरणादायक उपस्थिति रही।
०००००००००००००००००

आरंग में आयोजित रोजगार मेला में केन्द्रीय सेवाओं में 75 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
छत्तीसगढ़ में कोराना: मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता… पिछले 24 घंटों में 236 मरीजों की मौत…. सामने आए 14897 नए केस
17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर से करेंगे राष्ट्रीय शुभारंभ
लगातार घट रही है प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या… पांच जिलों में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं… प्रदेश में फिलहाल 254 सक्रिय मरीज
आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ आसान, घर बैठे एक कॉल करें या ऐप की मदद् से ऐसे बनाएं कार्ड… जानिए पूरी डिटेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईएचएसडीपी आवास का दुर्ग निगम आयुक्त ने लिया जायजा
Next Article पीएसएलवी-सी47 के छोड़े जाने की उल्टी गिनती शुरू

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?