भिलाई। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद देशभर में प्रद्रर्शन का दौर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के संसद भवन के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसदों ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। वहीं युवा कांग्रेस ने संसद का घेराव किया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी भी दी। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा व भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा शामिल हुए और अपनी गिरफ्तारी दी।
राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने दिल्ली में संसद घेराव किया। जिसमें छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस दिल्ली घेराव में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अकाश शर्मा व भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आकाश शर्मा ने कहा कि हर युवा कांग्रेस के दिलो में राहुल गांधी है जब तक उनकी सदस्यता वापस नही की जाती हम आंदोलन करते रहेंगे।




