ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अजीत जोगी के बिलासपुर बंगले में फांसी के फंदे पर लटकी मिली कर्मचारी की लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

अजीत जोगी के बिलासपुर बंगले में फांसी के फंदे पर लटकी मिली कर्मचारी की लाश

By @dmin
Published: January 16, 2020
Share
SHARE

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व सीएम अजीत जोगी (Ajit Jogi) के बिलासपुर (Bilaspur) स्थित मारवाही सदन में कर्मचारी की फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली है. मामले में कर्मचारी युवक द्वारा खुदकुशी (Suicide) करने की आशंका जताई जा रही है. मृतक का नाम संतोष कौशिक बताया जा रहा है, जो रमतला का रहने वाला है. सूचना के बाद बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को फंदे से नीचे उतारा. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बंगले में मृतक के अलावा नगर सैनिक और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे. इसके बाद भी खुदकुशी को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा है. बिलासपुर के ही कोनी क्षेत्र का रमतला निवासी संतोष कौशिक पूर्व सीएम अजीत जोगी के मरवाही सदन में पिछले 4 साल से काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि उस पर कुछ दिनों पहले चोरी का आरोप लगा था.

शाम की घटना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार की शाम चार से साढ़े चार बजे के बीच की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतक ने अपनी पत्नी को मोबाइल फोन पर चोरी के इल्जाम की जानकारी दी थी. परिजन जब तक बंगले पर पहुंचे तब देखा कि उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई है. मामले में बिलासपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सिंहदेव की नाराजगी के बाद स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय ने घोषित की नर्सिंग परीक्षाओं की तिथि
ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों के रजिस्ट्रेशन लिए अब भटकने की जरूरत नहीं… छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की परिवहन विभाग की घर पहुंच सेवा ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’
गृहमंत्री शाह से मिला अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल
सावधान, गले और फेफड़ों के साथ ही दिमाग पर असर कर रहा कोरोना
कॅरियर की खातिर जूही ने 25 साल छुपाई शादी की बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए आरक्षित जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, हाई कोर्ट पहुंचा मामला
Next Article छत्तीसगढ़ बिजली विभाग की गाड़ी में पकड़ाया साढ़े 12 लाख रूपए की शराब
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?