ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Air Show: वायुसेना की ताकत देख मंत्र मुग्ध हुए लोग, 65 लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज कलाबाजियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Air Show: वायुसेना की ताकत देख मंत्र मुग्ध हुए लोग, 65 लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज कलाबाजियां

By Om Prakash Verma
Published: September 30, 2023
Share
Air Show: वायुसेना की ताकत देख मंत्र मुग्ध हुए लोग, 65 लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज कलाबाजियां
Air Show: वायुसेना की ताकत देख मंत्र मुग्ध हुए लोग, 65 लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज कलाबाजियां
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने शनिवार (30 सितंबर) को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मशहूर बड़े तालाब के ऊपर एयर शो में अपनी ताकत दिखाई. वायु सेवा के जांबाज फाइटर पायलट्स ने आसमान में हैरतअंगेज कलाबाजियां दिखाकर हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एयरशो में 65 लड़ाकू विमान शामिल हैं, जिन्हें आसमान में उड़ाने में महिला पायलट भी शामिल हुई हैं। कुछ लड़ाकू विमान आगरा, ग्वालियर और गाजियाबाद से उड़ान भरकर भोपाल के बड़े तालाब के ऊपर कलाबाजियां कर रहे थे। इनमें खास तौर पर तेजस, आकाश गंगा, रुद्र, बादल, शमशेर, त्रिशूल, सारंग, जगुआर और सूर्य किरण फाइटर प्लेंस के प्रदर्शनों ने लोगों का दिल जीत लिया।

एयर शो में चिनूक हेलीकॉप्टर ने भी हिस्सा लिया जो लोगों के लिए ख़ास आकर्षण था। इस एयर शो के जरिए वायु सेना ने अपनी युद्धक क्षमता का धमाकेदार परिचय दिया है। लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर एयर शो की वीडियो बनाने में भी उत्साह दिखाया।

खराब मौसम के बावजूद शानदार प्रदर्शन
खराब मौसम के बाद भी वायुसेना के पायलट्स ने उड़ान भर कर साबित किया है कि चुनौतियों का सामना करने के उनके हौसले में मौसम भी बाधा नहीं बन सकेगा। शनिवार सुबह 8:00 बजे के करीब राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस एयर शो को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का भारी हुजूम था। लोग अपने-अपने घरों की छतों पर भी जुटे थे ताकि वायु सेना के करतब देख सकें।

वहीं वायुसेना के जांबाज पायल्ट्स के करतब देखने वाले हजारों बच्चों में भी भारतीय वायुसेना में पायलेट बनने की उम्मीद जगी है। आपको बता दे की इस एयर शो का रिहर्सल पिछले कई दिनों से चल रहा था। भोपाल के वोट क्लब पर इस शो के लिए केवल कार्ड हासिल करने वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी। भारतीय वायु सेना हर साल अपने स्थापना दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग शहरों में एयर शो का आयोजन करती है, जिसमें शामिल होने वाले लोग वायु सेवा की ताकत देखकर रोमांचित होते हैं। इस बार इसका आयोजन भोपाल में किया गया है।

एक और कीर्तिमान: ‘समावेशी विकास’ में देश के 5 बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ भी
रायपुर के तीन स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बनेंगे AI Club, जिला प्रशासन और आईजेब्रा एआई के बीच हुआ एमओयू
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
35 साल पुराने कानून का जगह लेगा केंद्र सरकार का नया उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण, 20 जुलाई से होगा देश में लागू
जवानों की शहादत पर सड़क पर लिख दी भ्रष्टाचार की लकीर, बारिश में दो टुकड़ों में बंट गई डेढ़ किलोमीटर सड़क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : कटघोरा में हाथी के बच्चे की मौत, दलदल में फंसने से गई जान… जांच में जुटा वन विभाग
Next Article रायगढ़ बैंक डकैती सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों को मिलेगा आउट आफ टर्न प्रमोशन… सैलरी इंक्रीमेंट और नकद पुरस्कार भी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?