ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Air India की बिक्री से खत्म हुई बड़ी बाधा, मोदी सरकार के लिए क्यों जरूरी थी यह डील?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

Air India की बिक्री से खत्म हुई बड़ी बाधा, मोदी सरकार के लिए क्यों जरूरी थी यह डील?

By @dmin
Published: October 9, 2021
Share
International air service will continue till 15 July
International air service will continue till 15 July
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। तमाम अड़चनों के बाद कर्ज में डूबी सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया अब टाटा समूह की हो गई है। इस एयरलाइन में सरकार ने अपनी समूची हिस्सेदारी बेच दी है। इसी के साथ अब सरकार के लिए विनिवेश लक्ष्य को हासिल करने की राह भी आसान हो गई है। दो साल बाद ऐसा लग रहा है कि सरकार विनिवेश के लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

कितना है लक्ष्य
दरअसल, वित्त वर्ष 2021-22 में केंद्र सरकार ने विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसका मतलब ये हुआ कि वित्त वर्ष के आखिरी महीने यानी मार्च 2022 तक सरकार कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचकर 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाएगी। इसकी शुरुआत एयर इंडिया से हो गई है। अब सरकार बीपीसीएल, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, बीईएमएल, पवन हंस और नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड सहित सार्वजनिक क्षेत्र के कई उद्यमों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है।

एलआईसी का आईपीओ
सरकार का आईडीबीआई बैंक के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के दो अन्य बैंकों और एक साधारण बीमा कंपनी का निजीकरण भी वर्ष 2021-22 में पूरा करने का प्रस्ताव है। यही नहीं, सरकार 2021-22 में जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी का आईपीओ भी लाएगी। एलआईसी के आईपीओ के जरिए सरकार अपनी 10 फीसदी तक हिस्सेदारी बेच सकती है। बीते दिनों बतौर मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने बताया था कि 1.75 लाख करोड़ रुपये का एक बड़ा हिस्सा एलआईसी के आईपीओ से आएगा। दूसरा बीपीसीएल का निजीकरण है। ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों से सरकार 1.25 लाख करोड़ रुपए जुटा सकती है।

18 हजार करोड़ में एयर इंडिया की डील
केंद्र सरकार ने एयर इंडिया की डील 18 हजार करोड़ रुपए में पूरी की है। टाटा की 18,000 करोड़ रुपये की बोली में 15,300 करोड़ रुपये का कर्ज लेना और बाकी का नकद भुगतान करना शामिल है।

दो साल से चूक रही सरकार
आपको बता दें कि लगातार दो साल से केंद्र सरकार विनिवेश लक्ष्य से दूर है। बीते वित्त वर्ष में केंद्र सरकार ने विनिवेश के जरिये 2.10 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। कोरोना की वजह से सरकार इसका 10 फीसदी भी नहीं जुटा सकी। इससे एक साल पहले विनिवेश से 1.05 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, बाद में लक्ष्य में संशोधन कर सरकार ने 65,000 करोड़ रुपये कर दिया लेकिन इससे भी हासिल नहीं किया जा सका। इस साल, सरकार ने विनिवेश के जरिये सिर्फ 50,298.64 करोड़ रुपये जुटाए थे।

विनिवेश के पैसे का क्या होगा
विनिवेश के जरिए सरकार खजाना भरकर विदेशी व्यापार, सोशल स्कीम्स आदि खर्च के लिए रकम का इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर आदि कार्य के लिए भी इस रकम का इस्तेमाल होता है। वहीं, विनिवेश के बाद सरकार बाजार से लिए कर्ज का आकलन कर इसमें कटौती भी कर सकती है। आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष में कर्ज के जरिये 12.05 लाख करोड़ रुपये जुटाने का बजट लक्ष्य रखा है। अब तक सरकार निर्धारित राशि का 58 प्रतिशत कर्ज ले चुकी है।

आफत की बारिश: महाराष्ट्र में भूस्खलन और इमारत गिरने से 49 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा लापता
Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या, आधी रात घटना को दिया अंजाम
पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए… पूरी हुई मुराद, 4 मजदूरों को मिला 40 लाख का हीरा
सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा- सैनिकों के कल्याण के लिए मानवीय संवेदना से करें कार्य
जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा पर दुर्ग पुलिस का कड़ा प्रहार… 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, तीन सगे भाई-बहनों की कुचलकर मौत, लिफ्ट लेकर जा रहे पैसेंजर की भी गई जान अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, तीन सगे भाई-बहनों की कुचलकर मौत, लिफ्ट लेकर जा रहे पैसेंजर की भी गई जान
Next Article आदिवासी नृत्य महोत्सव: विधायक वोरा ने दिया जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को छत्तीसगढ़ आने का न्योता आदिवासी नृत्य महोत्सव: विधायक वोरा ने दिया जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को छत्तीसगढ़ आने का न्योता

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?