ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बढ़ेगी वायुसेना की ताकत: फ्रांस से बिना रुके भारत पहुंचेंगे तीन और राफेल, यूएई के आसमान में भरा जाएगा विमानों में ईंधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बढ़ेगी वायुसेना की ताकत: फ्रांस से बिना रुके भारत पहुंचेंगे तीन और राफेल, यूएई के आसमान में भरा जाएगा विमानों में ईंधन

By @dmin
Published: March 31, 2021
Share
Rafale fighter aircraft will be formally inducted into the Indian Air Force fleet tomorrow
Rafale fighter aircraft will be formally inducted into the Indian Air Force fleet tomorrow
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत सरकार चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के साथ जारी तनाव के बीच देश की सेनाओं को और ताकतवर बनाने में जुटी है। तीन राफेल लड़ाकू विमानों की खेप आज फ्रांस से बिना रुके भारत के अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे। इसी के साथ भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की ताकत में और अधिक इजाफा होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, तीन राफेल लड़ाकू विमान आज शाम अंबाला के एयरबेस पर लैंड करेंगे। ये तीनों विमान विमान फ्रांस से भारत की दूरी बिना रुके तय करेंगे। इसके लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के आसमान में ही तीनों विमानों में उड़ान के दौरान ही ईंधन (एयर टू एयर रिफ्यूलिंग) भरा जाएगा। 

फ्रांसीसी और भारतीय राजनयिकों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना की एक टीम तीन राफेल को अंबाला लाने के लिए पहले ही फ्रांस पहुंच गई थी। जानकारी के अनुसार, तीन राफेल विमान बॉरडॉक्स में मेरिग्नाक एयरबेस से 31 मार्च की सुबह सात बजे उड़ान भरेंगे और बुधवार शाम सात बजे के करीब अंबाला में लैंड करेंगे। नौ विमानों का अगला जत्था अप्रैल में भारत आएगा। इनमें से पांच विमानों को उत्तरी बंगाल में हाशिमारा एयरबेस पर तैनात किया जाएगा। 

 36 राफेल खरीदने के लिए हुआ था सौदा
बता दें कि भारत ने फ्रांस सरकार के साथ सितंबर, 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59,000 करोड़ रुपये का रक्षा सौदा किया था। फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन से पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था। इस बेड़े ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात में हाल्ट किया था, जहां उसने ईंधन भरा था। राफेल के पहले बेड़े को जब वायुसेना में शामिल किया गया था, तब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे गेम चेंजर करार दिया था। उनका दावा था कि राफेल के साथ वायुसेना ने तकनीकी स्तर पर बढ़त हासिल कर ली है। राफेल नवीनतम हथियारों और सुपीरियर सेंसर से लैस लड़ाकू विमान है।

इतने राफेल छुड़ा रहे चीन के छक्के
भारतीय वायुसेना के अंबाला स्थित गोल्डन एरो स्क्वाड्रन ने जुलाई, 2020 और जनवरी, 2021 के बीच 11 राफेल लड़ाकू विमानों को पहले ही वायुसेना में शामिल कर लिया गया है। इन्हें लद्दाख सीमा पर तैना किया गया है। बता दें कि मई 2020 की शुरुआत से ही चीन के साथ सीमा गतिरोध के बाद सेना हाई अलर्ट पर है।
इसके साथ ही केंद्र सरकार फ्रांस की साफरान मिलिट्री एयरक्राफ्ट इंजिनों के संयुक्त विकास में भी रुचि दिखा रही है। उल्लेखनीय है कि राफेल लड़ाकू विमानों में 74 किलो न्यूटन के थ्रस्ट वाले दो एम88-3 साफ्रान इंजिन दिए गए हैं। लेकिन, राष्ट्रीय सुरक्षा योजनाकर्ता चाहते हैं कि डीआरडीओ के अत्याधुनिक मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के लिए अधिक थ्रस्ट वाले (90 से 100 किलो न्यूटन) इंजिन चाहते हैं।

महामारी के बावजूद तय समय पर मिलेंगे राफेल 
 भारत में फ्रांसीसी दूत इमैनुअल लेनिन ने कहा है कि कोरोना के बावजूद 2022 तक तय समय में सारे लड़ाकू विमान भारत को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि कोरोना के बावजूद हम भारत को तय समय और उससे पहले राफेल सौंपने के लिए सक्षम हैं।

छत्तीसगढ़ में वन नेशन वन कार्ड व्यवस्था का लाभ मिलना शुरू
Breaking News : दुर्ग में सनकी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, चार मंजिला इमारत से कूदा… जानिए फिर क्या हुआ
बस्तर की संस्कृति की चर्चा देश और दुनिया में, बदलते बस्तर में लौट रही शांति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ना करें प्लास्टिक बोतल में पानी पीने की गलती, सेहत को होते हैं ये नुकसान
छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े स्थलों के दर्शन कराएगी भारत गौरव एक्सप्रेस, 9 जून को सीएसएमटी मुंबई से होगी रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज होली के अवसर पर रिलीज होगा ज्योत्सना ताम्रकार का सीजी एल्बम फागुन…
Next Article Gold futures became costlier by Rs 1,500 in just two days, silver prices increased by Rs 6,000 कोरोना: पिछले 24 घंटों में 53 हजार से अधिक नए मरीज मिले, कोविड से हुईं मौतों की संख्या में भारी इजाफा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?