ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एम्स निदेशक ने चेताया, बाजारों में घूमने और मास्क न लगाने वाले कर रहे बड़ी चूक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एम्स निदेशक ने चेताया, बाजारों में घूमने और मास्क न लगाने वाले कर रहे बड़ी चूक

By @dmin
Published: October 31, 2020
Share
एम्स निदेशक ने चेताया, बाजारों में घूमने और मास्क न लगाने वाले कर रहे बड़ी चूक
एम्स निदेशक ने चेताया, बाजारों में घूमने और मास्क न लगाने वाले कर रहे बड़ी चूक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के प्रति लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि बाजारों में घूमने, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्क नहीं लगाने वाले बड़ी चूक कर रहे हैं। जो लोग अपने घरों में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और सोचते हैं कि लंबे समय से घर में रह लिए अब कहीं चलते हैं, वे लापरवाही न बरतें। 

जो युवा सोच रहे हैं कि उन्हें कोरोना नहीं होगा, उनकी उम्र वालों को बस फ्लू हो रहा है, यह गलत है। जबकि दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर भर्ती कई युवा मरीज इसके गवाह हैं कि कोरोना संक्रमण किस तरह जानलेवा हो सकता है। डॉ. गुलेरिया का कहना है कि महामारी की शुरुआत में लोगों ने इसे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था, लेकिन उसके बाद लोग लापरवाह हो गए हैं। 
ज्यादातर लोगों को लगता है कि संक्रमण उनको और उनके परिवार को नहीं होगा और बाकी किसी को भी हो सकता है। यह विचारधारा पूरी तरह से गलत है। इस वक्त देश के हर व्यक्ति को अपने बचाव पर ध्यान देना चाहिए। दिल्ली और केरल में लोगों की लापरवाही हुई तो आज वहां स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है।

प्रदूषकों के साथ मिलकर और नुकसान पहुंचाता है वायरस
डॉ. गुलेरिया ने कहा, देश की राजधानी दिल्ली में अभी कोरोना की तीसरी लहर नहीं आई है। यह दूसरी लहर का असर है जो अब रोजाना साढ़े पांच हजार से ज्यादा संक्रमित मरीजों के रूप में देखने को मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सहित कई शहरों में इस समय प्रदूषण भी एक समस्या बना हुआ है। अब तक के चिकित्सीय अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कोरोना के वायरस पीएम-2.5 कणों के साथ मिल जाते हैं। ऐसे में लोगों को न सिर्फ प्रदूषण, बल्कि पीएम-2.5 कणों से भी बचाव करना चाहिए। दोनों ही बचाव में उपाय सिर्फ यही है, चेहरे पर मास्क लगाना। 

धर्मांतरण पर बवाल विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेरा सुपेला थाना… आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर दी अपनी गिरफ्तारी
रेलवे न्यूज : गर्मी की छुट्टियों में चल रही हैं 58 स्पेशल ट्रेन, मई में 48 स्पेशल ट्रेन चलाने की है प्लानिंग
Big Breaking: हिन्दुस्तान ने रचा इतिहास: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल, दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश
बागेश्वर में सीएम ने किया लाखों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
आईपीएल-2020 : यूएई की पिचों पर चलेगा फिरकी का जादू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ की हीरोइन बनेंगी ये एक्ट्रेस…
Next Article अमीर होते हुए भी शाहरुख अपने दोस्तों के खाने का बिल नहीं चुकाते, जानिए क्यों?

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?