ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एआईसीसी ने जेल में बंद विधायक देवेन्द्र पर जताया विश्वास, नगरीय निकाय चुनाव  के लिए 18 सदस्यीय समिति में दी जगह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एआईसीसी ने जेल में बंद विधायक देवेन्द्र पर जताया विश्वास, नगरीय निकाय चुनाव  के लिए 18 सदस्यीय समिति में दी जगह

By Mohan Rao
Published: January 16, 2025
Share
देवेन्द्र यादव
SHARE

भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जेल में बंद भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव पर विश्वास जताया है और प्रदेश में होने वाली आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। बता दें कि विधायक यादव, 17 अगस्त से केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद है और एआईसीसी ने विधायक देवेन्द्र पर विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए गठित कमेटी में स्थान दिया है। संगठन के इस निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी सचिन प्रायलट का आभार भी जताया है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस कमेटी और विधायक यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के नगरीय निकायों में कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने घर-घर जाएंगे और कांग्रेस का परचम लहराएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन प्रायलट ने नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के लिए 18 सदस्यीय नगरीय निकाय चुनाव समिति गठित किया है। जिसमें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डाॅ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव, एस संपत कुमार, श्रीमती जरिता लैतलफांग,विजय जांगिड़, विधायक उमेश पटेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू,रविन्द्र चैबे, डाॅ शिव कुमार डहरिया, मोहन मरकाम,जय सिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू और प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू को सदस्य बनाया गया है। वहीं कमेटी में चार आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। जिनमें प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष शामिल किया गया है।

लॉकडॉउन संकट के बीच ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता मनरेगा…. सोशल डिस्टेंसिंग एवं सुरक्षा उपायों के साथ 42 हजार से अधिक हितग्राहियों को मुहैया कराई जा रहा है रोजगार
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन करेगा, प्रदेश स्तर पर 18 प्रतिभाओ का सम्मान… 3 व 4 अप्रेल को खुर्सीपार में होगा आयोजन
Big Breaking: छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग, इस तारीख को आएगा रिजल्ट
CG Politics: अजय माकन की सूची से मैच नहीं हुए सिंगल नाम, पुनर्विचार हुआ, नहीं बन पाई सहमति
CG News: सीएम साय का दो दिवसीय दिल्ली दौरा, बस्तर के तेज विकास पर फोकस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केन्द्र सरकार ने दी आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी, बजट से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
Next Article मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट लगाकर चलायी स्कूटर, बोले- वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें पालन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?